फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सर्विस टैक्स के नाम पर भेजे नोटिस वापिस न लिए सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी-भरत

सर्विस टैक्स के नाम पर भेजे नोटिस वापिस न लिए सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी-भरत

Sat, 08 Sep 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
सर्विस टैक्स के नाम पर भेजे नोटिस वापिस न लिए सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी-भरत
सर्विस टैक्स नोटिस पर भड़के व्यापारी
विज्ञापन

वापस न लेने पर सड़कों पर उतरने का किया एलान
व्यापार मंडल पठानकोट की बैठक में लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। सर्विस टैक्स के नाम पर भेजे गए नोटिस तुरंत वापस नहीं लिए तो समूह व्यापारी सड़कों पर उतरेंगे। यह एलान व्यापार मंडल पठानकोट की कोर कैबिनेट की बैठक में किया गया।

व्यापार मंडल पठानकोट की कोर कैबिनेट बैठक में प्रधान वेद प्रकाश व चेयरमैन भारत महाजन ने व्यापारियों के समक्ष आ रही अन्य समस्याओं सहित सर्विस टैक्स के भेजे नोटिसों पर चिंता व्यक्त की। चेयरमैन भारत महाजन ने ककहा कि जीएसटी लगने के बाद भी इस तरह के नोटिस भेजना और व्यापारियों से 4-5 वर्ष की बैंक स्टेटमेंट मांगना सरासर गलत है। व्यापारी वर्ग का इसका विरोध करेगा। महासचिव अमित नैय्यर ने कहा कि पठानकोट जिला बनने के बाद भी तहसील स्तर की सुविधाओं से महरूम है और आज भी लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू करवाने या फिर चालान भुगतने के लिए गुरदासपुर जाना पड़ रहा है। डीटीओ का पद समाप्त होने के बाद आज तक पठानकोट में रीजन ट्रांसपोर्ट अथारिटी अफसर की नियुक्ति ही नहीं हो पाई है और लोगों को अपने काम करवाने के लिए 35 किलोमीटर दूर गुरदासपुर जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उनका शिष्टमंडल विधायक व डीसी से मिलकर शहर निवासियों के समक्ष इसको लेकर पेश आ रही परेशानियों को रखेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री एलआर सोढी, पीआरओ करण कुन्द्रा, एपीआरओ अरूण गुप्ता, रमेश अरोड़ा, कुलदीप सिंह, राकेश महाजन, राजेश शर्मा, मनू महाजन, अजय कोहली, नरेश अरोड़ा, अजय गुप्ता, सुनील गोगी, मनमहेश बिल्ला,विक्की अरोड़ा, राजीव सांवल, रवि महाजन, राकेश वडैहरा, दपिन्द्र सिंह, अशोक, सुरज शर्मा,विक्की वर्मा, अश्विनी बजाज, राजेन्द्र पप्पू, तेजा सिंह, मोहित महाजन, रामा भंडारी,मनोज अरोड़ा, अजय सैनी, पारस महाजन व सुजानपुर से बोबी महाजन तथा मामून से संजीव महाजन, कुलदीप महाजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed