{"_id":"5a5642a64f1c1bf61b8b7c32","slug":"171515602598-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मिट जाता है शहीदों को भूलने वाले राष्ट्र का अस्तित्व’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मिट जाता है शहीदों को भूलने वाले राष्ट्र का अस्तित्व’
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मिट जाता है शहीदों को भूलने वाला राष्ट्र’
शौर्य चक्र विजेता शहीद लेफ्टिनेंट गुरदीप सलारिया को किया नमन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट।
सेना की 23 पंजाब यूनिट के शौर्य चक्र विजेता शहीद लेफ्टिनेंट गुरदीप सलारिया का 22वां श्रद्धांजलि समारोह प्रिंसिपल दर्शन सिंह की अध्यक्षता में शहीद के नाम पर बने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तारागढ़ में आयोजित किया गया। समारोह में सैकड़ों ने लोगों ने शहीद की शहादत को नमन किया।
समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर हलका विधायक जोगिंद्र पाल ने शिरकत की। इनके अलावा शहीद की माता तृप्ता सलारिया, पिता रिटायर्ड कर्नल सागर सिंह सलारिया विशेष रूप से पहुंचे। सभी लोगों लोगों शहीद की शहादत को याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके बाद शहीद के माता पिता को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में विधायक पाल ने कहा कि शहीद लेफ्टिनेंट गुरदीप सलारिया का बलिदान देश की भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। राष्ट्र ऐसे शूरवीर सैनिकों की शहादत का ऋण कभी नहीं चुका सकता। उन्होंने कहा जो देश अपने शहीदों को भूल जाते हैं, उनका अस्तित्व मिट जाता है।
इस दौरान शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविन्द्र सिंह विक्की, इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग पंजाब के अध्यक्ष कर्नल भाग सिंह, उपाध्यक्ष कैप्टन फकीर सिंह, 21 सब एरिया के कर्नल वैटरन नवीन बांसल, कर्नल एमएस राणा, जिला एनआरआई सभा के प्रधान एनपी सिंह, कर्नल स्वर्ण सलारिया, शहीद की यूनिट के सूबेदार प्रदीप सिंह, राजपूत महासभा लोकसभा हलका गुरदासपुर के प्रधान कुंवर संतोख सिंह, कर्नल डीसी शर्मा, कर्नल प्रभात जसरोटिया, कर्नल तीर्थ सिंह मौजूद थे।