फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   गुरदासपुर तथा पंजाब निवासियों को होना पड़ा निराश, नही की प्रधानमंत्री ने कोई बड़ी घोषणा

गुरदासपुर तथा पंजाब निवासियों को होना पड़ा निराश, नही की प्रधानमंत्री ने कोई बड़ी घोषणा

Fri, 04 Jan 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर तथा पंजाब निवासियों को होना पड़ा निराश, नही की प्रधानमंत्री ने कोई बड़ी घोषणा
पीएम ने नहीं की कोई बड़ी घोषणा, टूटी उम्मीदें
विज्ञापन

सांसद, मंत्रियों, विधायकों और आम जनता की मांगें रहीं अधूरी, कांग्रेस नेताओं ने कसे तंज
इंदिरा गांधी के बाद मोदी के गुरदासपुर आगमन पर जगी थी उम्मीदें
जाखड़ ने कसा तंज, गुजरात में नहीं, लेकिन पंजाब में खुले हैं छोटे किसानों के खाते
मनन सैनी
गुरदासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरदासपुर आगमन पर पंजाब और गुरदासपुर के लोगों में काफी उम्मीदें बंधी थी। प्रदेश के विकास के संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और गुरदासपुर के सांसद सुनील जाखड़ समेत मंत्री अरुणा चौधरी तथा विधायक बरिंदरमीत पाहड़ा ने गुरदासपुर के विकास के संबंध में कई मांगें प्रधानमंत्री को भेजीं। लेकिन प्रधानमंत्री ने पंजाब और गुरदासपुर को कोई विशेष पैकेज की घोषणा नहीं की। इस कारण सभी को बेहद निराशा का सामना करना पड़ा और मांगें धरी रह गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से केवल पिछली उपलब्धियां ही गिनाई। कांग्रेस प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरदासपुर दौरे के दौरान पंजाब के लोगों और खासकर किसानों की भलाई के संबंध में कोई भी नई घोषणा नहीं करके पंजाबियों को निराश किया है। इससे अच्छा होता अगर वे अपने भाषण के दौरान कांग्रेस की आलोचना करने की बजाय अपनी सरकार की ओर से किसान हित में किए कोई ठोस कार्य लोगों के समक्ष रखते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आशा के उल्ट न तो किसानों के लिए और न ही इस सीमावर्ती क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए कोई घोषणा की। इसके बावजूद वे अपने पुराने राजसी भाषण बोलकर ही चले गए।
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि छोटे किसानों के बैंक खाते गुजरात में नहीं खुलते होंगे, पंजाब सरकार ने तो प्राथमिक आधार पर छोटे किसानों के ही ऋण माफ किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के भाषण में यह तो कहा कि केंद्र सरकार ने गुरदासपुर के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हैं पर अच्छा होता अगर वे किसी एक भी स्कीम का नाम ले लेते जो उन्होंने पंजाब के लिए विशेष तौर पर चलाई हो।
विज्ञापन

लंगर पर जीएसटी माफी के प्रधान मंत्री के दावे पर जाखड़ ने पूछा के लंगर पर जीएसटी लगाया किसने था। जीएसटी के सरलीकरण संबंधी प्रधानमंत्री के बयान पर श्री जाखड़ ने कहा कि दोषपूर्ण जीएसटी कानून लागू भी तो भाजपा ने ही किया है। वहीं स्थानीय विधायक बरिंद्रमीत सिंह पाहड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री की फेरी के लिए लाखों करोड़ों रुपये खर्च किए गए और लोगों को कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विरोधी सरकार ने हमेशा लोगों के हितों से खिलवाड़ किया है और वोटों की राजनीति की है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार कोई भी नीति नहीं बना सकी और अगर अब प्रधानमंत्री गुरदासपुर आए थे तो उन्हें लोगों के विकास हेतु जरूर कुछ न कुछ घोषणा करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन अमरदीप सिंह चीमा ने अमरदीप सिंह चीमा ने कहा कि यह रैली जिस तरह पहले ही आशा की जा रही थी अनुसार फीकी ही रही है। चीमा ने कहा कि पंजाबियों की आशाओं व अकाली दल के बड़े बड़े वादे मोदी ने इस रैली में गोल करके रख दिए। चीमा ने कहा कि हमें तो पता था लेकिन जिले के लोगों ने आशा की थी कि प्रधानमंत्री मोदी कोई अच्छी घोषणा करके जाएंगे लेकिन हर बार की तरह इस बार भी मोदी अपने स्वभाव अनुसार मात्र जुमले ही सुनाकर चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed