फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   आटो से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

आटो से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Mon, 07 May 2018 09:44 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
आटो से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी
श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर लौट रहे थे घर
विज्ञापन

तरनतारन ।
श्री हरमिंदर साहिब अमृतसर से माथा टेककर गांव मलिया लौट रहे दो युवकों की बाइक सामने से आ रहे एक ऑटो से टकरा गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा युवक घायल हो गया। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जुगराज सिंह (18) पुत्र सुखविंद्र सिंह निवासी गांव मलिया अपने ही गांव के युवक राजविंद्र राजा (15) पुत्र सोहन सिंह के साथ श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर से माथा टेकने के बाद गांव लौट रहे थे। कस्बा गोहवड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जुगराज सिंह और राजविन्द्र राजा घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जुगराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल राजविंद्र राजा का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। थाना सिटी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनजिंद्र सिंह ने बताया कि एएसआई सतपाल सिंह ने जुगराज सिंह के शव का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि बाइक पर सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। मृतक जुगराज सिंह की मां कुलदीप कौर के बयान पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed