{"_id":"5aa953d44f1c1ba8768b571f","slug":"161521046484-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें लागू न होने पर टेक्निकल सर्विस यूनियन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें लागू न होने पर टेक्निकल सर्विस यूनियन ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगें लागू न होने पर भड़के कर्मचारी, प्रदर्शन
पठानकोट।
टेक्निकल सर्विस यूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर पंजाब सरकार और पावरकॉम के खिलाफ देहाती मंडल प्रधान रामसिंह व शहरी मंडल प्रधान नसीब सिंह की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।
प्रधान राम सिंह और नसीब सिंह ने कहा कि पावरकॉम की मैनेजमेंट ने मानी हुई मांगों को अब तक लागू नहीं किया है। इससे यूनियन के समूह कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। बार्डर जोन अमृतसर के प्रधान भुवनेश कुमार पप्पू ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो इन अर्थी फूंक रोष प्रदर्शन के बाद पंजाब के सभी हलकों में विधायकों को मांगपत्र दिए जाएंगे। एक से 10 अप्रैल तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। फिर भी उनकी मानी हुई मांगों को लागू नहीं किया गया तो 11 अप्रैल को एक दिवसीय हड़ताल करके पूरे पंजाब में पावरकॉम का काम बंद रखा जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी पावरकॉम की होगी। मौके पर विक्रमजीत शर्मा, युवराज, करतार सिंह, सुखदेव लाल, प्रदीप सिंह, हंसराज, सोमनाथ, जरनैल सिंह, रमेश सुजानपुर, गोपाल सैनी, अश्वनी लेखराज उपस्थित थे।
फोटो -12- पठानकोट में रोष प्रदर्शन करते हुए टेक्निकल सर्विस यूनियन के सदस्य।