{"_id":"5a7f27324f1c1b2d068b5d8c","slug":"161518282546-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री दरबार साहिब में दर्शनी ड्योढ़ी के गुबंदो पर सोना लगाने की कार सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री दरबार साहिब में दर्शनी ड्योढ़ी के गुबंदो पर सोना लगाने की कार सेवा शुरू
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री दरबार साहिब में दर्शनी ड्योढ़ी के गुबंदो पर सोना लगाने की कार सेवा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
सचखंड श्री दरबार सिंह स्थित दर्शनी ड्योढी के ऊपर सोना लगाने के लिए कार सेवा आरंभ कर दी गई है। रविवार को यह कार सेवा मुख्य ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी जगतार सिंह, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल की मौजूदगी में बाबा कश्मीर सिंह भूरी वालियां के तरफ से की गई। कार सेवा आरंभ के पहले भाई कुलविंदर सिंह ने अरदास की।
बता दे, दर्शनी ड्योढ़ी उपर बन रहे मुख्य गुबंद में करीब 40 किलो सोना लगाया जाना है।
सोने की कार सेवा के शुभारंभ के बाद जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने बाबा कश्मीर सिंह भूरीवालियां के तत्वाधान में करवाई जा रही कार सेवा की प्रशंसा करते हुए सभी संगतों से तन, मन, धन अर्पण करने के लिए अपील की है। एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंदर सिंह लोंगोवाल ने कहा कि सचखंड श्री दरबार साहिब सिखों के लिए सबसे बड़ा स्थान है। यहां समय-समय पर कार सेवा की जाती रही हैं। उन्होंने आशा जताई कि जल्द ही यह कार सेवा पूरी कर ली जाएगी।
इस मौके पर बाबा कश्मीर सिंह ने कहा कि कार सेवा अप्रैल महीने तक मुकम्मल होने की संभावना है। उन्होंने सभी संगतो का धन्यवाद कहा।
इस मौके पर श्री दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी साहिब ज्ञानी जगतार सिंह, एसजीपीसी के जनरल सचिव गुरबचन सिंह करमूवाला, बाबा मुखविंदर सिंह भूरीवाले, भाई राम सिंह, भाई मंजीत सिंह आदि भारी गिनती में एसजीपीसी से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे।।