{"_id":"60a15df68ebc3e8d3a6eef28","slug":"15-nihang-killed-one-in-batala-for-stopping-drinking-cannabis-at-gurdwara-sahib-gurdaspur-news-pkl4135584150","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा साहिब में भांग पीने से रोकने पर बटाला में 15 निहंग सिंहों ने की एक निहंग की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा साहिब में भांग पीने से रोकने पर बटाला में 15 निहंग सिंहों ने की एक निहंग की हत्या
विज्ञापन
बटाला। बटाला शहर के एक निजी अस्पताल के सामने एक जत्थेबंदी के कुछ निहंग सिंहों ने मिलकर दूसरे जत्थेबंदी के एक निहंग सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। गंभीर हालत में निहंग सिंह को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान निहंग सिंह की मौत हो गई। वारदात रविवार करीब 12 बजे की है। मृतक की पहचान बाबा नरिंदर सिंह मान (55) निवासी ईसा नगर बटाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाबा नरिंदर सिंह मान दूसरे जत्थेबंदी के निहंग सिंहों को गुरुद्वारा साहिब में भांग पीने और बनाने से रोकते थे। इसी रंजिश में उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मेजर सिंह और साहब सिंह समेत कुल 15 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक निहंग नरिंदर सिंह मान के साथी धीर सिंह खालसा ने बताया कि रविवार को वह दोनों एक मोटरसाइकिल पर थे। पहले हमलावर निहंग सिंहों का नरिंदर सिंह मान के मोबाइल पर फोन आया कि वह कहां पर हैं। नरिंदर सिंह ने बताया कि वह इस समय बटाला के सर्कुलर रोड पर स्थित एक एक निजी अस्पताल के सामने है। थोड़ी देर बाद एक बड़े वाहन में करीब 15 निहंग पहुंच गए और तेजधार हथियारों से नरिंदर सिंह पर हमला शुरू कर दिया। नरिंदर सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल निहंग नरिंदर सिंह मान को बटाला के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दूसरे जत्थेबंदियों के हमलावर निहंग सिंहों को निहंग नरिंदर सिंह मान गुरुद्वारा साहिब में भांग बनाने और पीने से रोकते थे। इसी रंजिश में उनकी हत्या कर दी गई।
थाना सिटी बटाला के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक नरिंदर सिंह मान के बेटे जोरावर सिंह के बयान पर निहंग मेजर सिंह और साहब सिंह समेत 15 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।