फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में दावा, एक भी सीट पर विवाद नहीं, सभी सीटों पर बनी सहमति

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में दावा, एक भी सीट पर विवाद नहीं, सभी सीटों पर बनी सहमति

Wed, 05 Sep 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में दावा, एक भी सीट पर विवाद नहीं, सभी सीटों पर बनी सहमति
भाजपा प्रत्याशियों के नामों का एलान आज
विज्ञापन

भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में दावा, एक भी सीट पर विवाद नहीं
सभी सीटों पर बनी सहमति, चंडीगढ़ भेजी गई फाइनल लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। जिला भाजपा कोर ग्रुप की बैठक मेयर अनिल वासुदेवा के कैंप ऑफिस में हुई। बैठक में जिला परिषद चुनाव लड़ने के दावेदारों के नामों पर चर्चा की गई। फाइनल लिस्ट चंडीगढ़ मुख्यालय भेजी गई है। भाजपाइयों के मुताबिक प्रत्याशियों के नामों का एलान वीरवार को किया जाएगा।

बैठक में जिला परिषद् चुनाव को लेकर गठित कोर ग्रुप में शामिल पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, पूर्व केबिनेट मंत्री मास्टर मोहन लाल, जिला महामंत्री राकेश शर्मा, जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतीश महाजन और सुजानपुर से विधायक दिनेश सिंह बब्बू ने शिरकत की। महामंत्री राकेश शर्मा ने बताया कि पूरे जिले में किसी एक भी सीट पर दो दावेदार नहीं हैं, वर्करों ने आपसी सहमति से ही नाम प्रस्तावित किए हैं। जिला कोर ग्रुप ने नामों की लिस्ट फाइनल कर चंडीगढ़ भेज दी है। वीरवार को जिले के भाजपा प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया जाएगा। मेयर अनिल वासुदेवा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सवा साल में ही जनता को तरह-तरह के टैक्सों से लाद दिया है। कांग्रेस की लोक विरोधी नीतियों के चलते लोगों का कैप्टन सरकार से मोहभंग हुआ है, जिसका असर कांग्रेस को परिषद चुनाव में देखने का मिलेगा। पूर्व विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी पूरे जिले में बड़े अंतर के साथ जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed