{"_id":"5af9bb974f1c1bd3408b5455","slug":"141526315927-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्कर आने से ट्रैक पर गिरी महिला के उपर से गुजरी ट्रेन, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्कर आने से ट्रैक पर गिरी महिला के उपर से गुजरी ट्रेन, मौके पर मौत
Updated Mon, 14 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक पर गिरी महिला, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
पठानकोट।
डेरा बाबा बसंतपुरी निवासी दंपति सरना स्टेशन पर दीनानगर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा था। बीमार पत्नी को प्यास लगी तो पति पानी लेने चला गया। इतनी देर में प्लेटफार्म पर खड़ी पत्नी को चक्कर आया और वह ट्रैक पर गिर गई। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई।
मृतक नीलम के पति सुरजीत ने बताया कि उनकी पत्नी पिछले कुछ सालों से बीमार है। सोमवार को उसने बहन से मिलने को कहा तो वह दीनानगर जाने के लिए सरना स्टेशन पर पहुंच गए। नीलम को प्यास लगने पर वह पानी लेने चले गए। जब लौटे तो नीलम ने अपना सिर पकड़ रखा था। वह चक्कर खाकर ट्रैक पर गिर गई। उतनी देर में ट्रेन आई और नीलम की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी हिम्मत सिंह ने बताया कि जैसे ही महिला ट्रैक पर गिरी जब तक कोई बचाने को कूदता ट्रेन गुजर चुकी थी।