{"_id":"5aeddfce4f1c1bed778b6cad","slug":"141525538766-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री रंधावा का फ्लैक्स बोर्ड फाड़ने वाले ज्यूलर के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री रंधावा का फ्लैक्स बोर्ड फाड़ने वाले ज्यूलर के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Sat, 05 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री का फ्लैक्स बोर्ड फाड़ने वाले के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। जेल व सहकारिता मंत्री बनने के बाद रंधावा पहली बार शुक्रवार को हलका पहुंचने पर कांग्रेसी वर्करों ने उनका स्वागत किया। जगह-जगह उनके फ्लैक्स बोर्ड भी लगाए गए थे।
रंधावा का फ्लेक्स बोर्ड फाड़ने संबंधी पुलिस थाना कलानौर को सूचित करने वाले शिकायतकर्ता सुखजीत सिंह बिल्ला पीरो पडी ने बताया कि शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रंधावा का काफिला डेरा बाबा नानक जाने के बाद देर रात जब वह अपने गांव को जा रहे थे तो कलानौर के अगवान मोड़ पर कैबिनेट मंत्री रंधावा का स्वागती बोर्ड एक व्यक्ति फाड़ रहा था। जब उसे ऐसा करने से रोका गया था तो उसने गाली गलौच शुरू कर दी। इसके उपरांत उन्होंने थाना कलानौर को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फाड़े गए फ्लेक्स बोर्ड अपने कब्जे में लिए। थाना कलानौर के एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि मंत्री के फ्लेक्स बोर्ड फाड़ने वाले वर्मा ज्यूलर के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
05जीडीआर014- मंत्री सु्खजिंदर सिंह रंधावा का फटा हुआ फलैक्स बोर्ड।