फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   फार्म जमा करने की मांग की लेकर मजदूरों ने बीडीपीओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया

फार्म जमा करने की मांग की लेकर मजदूरों ने बीडीपीओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया

Mon, 14 May 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
फार्म जमा करने की मांग की लेकर मजदूरों ने बीडीपीओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया
फार्म जमा न करने पर मजदूरों ने घेरा बीडीपीओ ऑफिस
विज्ञापन

जमकर की नारेबाजी, जॉब कार्ड न बनाने पर प्रदर्शन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
गांव संदलपुर और गांव चाहल कलां के मजदूरों के जॉब कार्ड फार्म बीडीपीओ दफ्तर में जमा करवाने से मना करने पर देहाती मजदूर सभा ने बीडीपीओ दफ्तर बटाला में धरना देकर जमकर नारेबाजी की। जत्थेबंदी ने क्लर्क नरपिंदर सिंह को एक मांगपत्र भी सौंपा।

देहाती मजदूर सभा के राज्य स्तरीय नेता गुरदयाल सिंह घुमान और जनवारी स्त्री सभा पंजाब की जनरल सचिव नीलम घुमान ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के हक में बना कानून है लेकिन न तो लोगों के जॉब कार्ड बन रहे हैं और न ही मनरेगा का काम दिया जा रहा है। मनरेगा मजदूरों के काम का करोड़ों रुपये बकाया इन सरकारों ने हजम कर लिया है। इन सरकारी दफ्तरों में पहले अकाली दल मनमर्जी करता था अब मौजूदा सरकार अपनी मनमर्जी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह के समय गांव संदलपुर और गांव चाहल कलां के इच्छुक मजदूर जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं वह फार्म जमा करवाने के लिए दफ्तर में आए थे। यहां उन्हें फार्म लेेने से मना कर दिया गया। फार्म न लेने के कारण मजदूरों ने मौके पर ही धरना लगा दिया। उन्होंने मांग की कि अगर इन मजदूरों को जॉब कार्ड बनाने के लिए फार्म जमा नहीं किए तो जत्थेबंदी आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर अवतार सिंह बटाला, गुरनामसिंह, अजीत सिंह, मुख्तार सिंह, सुखवंत सिंह, राज कौर, कश्मीर कौर, दर्शन कौर, राज रानी, कुलवंत कौर मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो- 14जीडीआरबीटीएलपी03
कैप्शन- बटाला के बीडीपीओ दफतर में प्रदर्शन करते हुए देहाती मजदूर सभा के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed