{"_id":"5ad380034f1c1b84098b4b70","slug":"131523810307-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की खरीद के लिए जिले में 93 मंडियो में सभी प्रबंध मुकम्मल-डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की खरीद के लिए जिले में 93 मंडियो में सभी प्रबंध मुकम्मल-डीसी
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं की खरीद के लिए 93 मंडियों में सभी प्रबंध पूरे : डीसी
गुरदासपुर। डिप्टी कमिश्नर गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने कहा कि जिले में किसानों की फसल गेहूं खरीदने और उठाने के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। जिले में गेहूं की खरीद के लिए कुल 93 मंडियां हैं। इस साल जिले की मडिंयों में करीब 5 लाख 60 हजार मीट्रिक टन गेहूं आने की संभावना है। बीते साल 5 लाख 9 हजार मीट्रिक टन की आमद हुई थी। किसानों को बारदाने की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और फसल खरीदने व उठाने में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
सिद्धू ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को गेहूं की खरीद संबंधी निर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही सख्त हिदायत की गई है कि गेहूं की खरीद में कोई ढील सहन नहीं की जाएगी। डीसी ने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वह मंडियों में फसल को सूखा ही लाए, ताकि उनकी फसल जल्द खरीदी और उठाई जा सके। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से 1 अप्रैल से सरकारी खरीद शुरू की जा चुकी है, मगर जिले गुरदासपुर में भी फसल मंडियों में जल्द आने की संभावना है।