फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   जून में शादी थी,साऊदी अरब से पहुंचा गांव लंगरवाल में निशान सिंह शव

जून में शादी थी,साऊदी अरब से पहुंचा गांव लंगरवाल में निशान सिंह शव

Mon, 21 May 2018 10:00 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
जून में शादी थी,साऊदी अरब से पहुंचा गांव लंगरवाल में निशान सिंह शव
सऊदी अरब से गांव लंगरवाल पहुंचा निशान सिंह का शव
विज्ञापन

7 अप्रैल को केमिकल वाला सीमेंट गिरने से हुई थी मौत, 7 जून को थी शादी
एक साल से कंपनी से छुट्टी मांग रहा था, सोमवार देर शाम किया गया दाह संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। सऊदी अरब में नौकरी के लिए गए फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव लंगरवाल के रहने वाले 27 साल के युवक का शव सोमवार को उसके पैैतृक गांव लंगरवाल पहुंचा। उक्त युवक की मौत 7 अप्रैल को यमामा की सीमेंट वाली कंपनी में केमिकल वाला सीमेंट गिरने से और झुलसने से हुई थी। सोमवार को युवक का शव आते ही पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। युवक की जून में शादी थी। निशान सिंह कंपनी से एक साल से छुट्टी मांग रहा था लेकिन कंपनी उसे छ़ुट्टी नहीं दे रही थी। सोमवार को शव हेल्पिंग हेल्पलेस संस्था ने निशान सिंह के घर पहुंचाया गया। देर शाम अंतिम संस्कार किया गया।

संस्था की संचालक अमनजोत कौर रामूवालिया ने बताया कि निशान सिंह (27) की मौत के बाद 30 अप्रैल को मृतक के पारिवारिक सदस्यों ने उन्हें अपनी मुश्किल के बारे में बताया। उन्होंने सऊदी अरब में किसी तरह राबता बनाया और परिवार को कहा कि उनके बेटे के शव को गांव पहुंचाया जाएगा। अमनजोत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए और रोजगार के मौके पैदा करने चाहिए। मृतक की माता हरजिंदर कौर ने बताया कि निशान सिंह तीन साल पहले सऊदी अरब गया था और उसने जल्द ही आ जाना था। वहां पर यमामा सीमेंट कंपनी रियात में वह ट्राला ऑपरेटर का काम करता था। 31 मार्च को उसके साथ कर्मचारी ने फोन करके बताया था कि निशान सिंह केमिकल वाला सीमेंट पड़ जाने से झुलस गया है। 7 अप्रैल को अचानक उसकी इलाज के दौरान मौत की खबर आई। उन्होंने बताया कि कई नेताओं से भी संपर्क किया गया लेकिन उनकी कोई मदद नहीं हो सकी। अंत में अमनजोत कौर रामूवालिया से संपर्क किया तो उन्होंने शव को भारत लाने में उनकी मदद की और उनके बेटे का शव उनके घर पहुंचाया। मृतक की मां हरजिंदर सिंह कौर, बहन गुरबीर कौर, राजबीर कौर और भाई संदीप सिंह ने बताया कि उनके भाई निशान सिंह की शादी जून महीने में होनी थी। वह सभी तो खुशियों की तैयारी में थे लेकिन क्या पता था कि ऐसी अनहोनी हो जाएगी।
विज्ञापन


फोटो- 21 जीडीआरबीटीएलपी03
कैप्शन- बटाला के गांव लंगरवाल में मृतक निशान सिंह के घर छाया मातम का माहौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed