{"_id":"5af9bb9e4f1c1bdf408b5592","slug":"121526315934-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सुरक्षा को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली को एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल सुरक्षा को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली को एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Updated Mon, 14 May 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली निकाल बाल सुरक्षा का संदेश दिया
बटाला। जिला बाल सुरक्षा यूनिट ने शिक्षा विभाग और लायंस क्लब के सहयोग से सोमवार को जागरूकता रैली निकाली। शहर के कई स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लेकर बाल अपराध के खिलाफ आवाज बुलंद की। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली की शुरूआत सरकारी हाई स्कूल नेहरू गेट से की गई। इस दौरान एसएसपी कहा कि बच्चों को भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। किसी बच्चे को शारीरिक अथवा मानसिक शोषण का सामना करना पड़ता है तो उसे इसके खिलाफ अपनी आवाज उठानी चाहिए। छात्रों ने बैनरों के जरिये लोगों को बाल अपराध के खिलाफ लामबंद होने का संदेश दे रहे थे। इस मौके पर तहसीलदार लखविंदर सिंह, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी परमजीत कौर, उप जिला शिक्षा अधिकारी बलबीर सिंह, लायंस क्लब प्रधान वीएम गोयल मौजूद थे।