{"_id":"5ad0def34f1c1b9e098b4580","slug":"11523638003-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीचों के गवर्नर पॉल चिपकोणी किपरैनो बटाला के सचखंड नानक धाम दरबार पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीचों के गवर्नर पॉल चिपकोणी किपरैनो बटाला के सचखंड नानक धाम दरबार पहुंचे
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीचों के गवर्नर बटाला के सचखंड नानक धाम दरबार पहुंचे
बटाला। बैसाखी के शुभ अवसर पर संत महाराज तिरलोचन दर्शन दास जी बटाला स्थित सचखंड नानक धाम दरबार में पहुंचे। उनके साथ शुक्रवार को विशेष रूप में कीनिया के करीचो राज्य के गवर्नर पॉल चिपकोणी किपरैनो भी पहुंचे। इस अवसर पर एक प्रेसवार्ता के दौरान संत महाराज तिरलोचन दर्शन दास जी ने कहा कि खालसा का अर्थ है खालस और वही खालस पवित्र सेवक होता है जो तन मन से उस सच्चे परमात्मा द्वारा बताये हुए रास्ते पर चले। उन्होंने कहा कि इंसान की कहनी और कथनी में अंतर नही होना चाहिए। उन्होंने सचखंड नानक धाम बटाला के सामाजिक और लोक कल्याण कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था मानव कल्याण के सिद्धांतों पर काम करने के लिए वचनबद्ध है। संत तिरलोचन दास जी ने कीनिया के प्रांत करीचों के गवर्नर का स्वागत किया और अपना आशीर्वाद दिया। इस मौके पर गवर्नर पॉल चिपकौणी किपरैनो ने कहा कि उन्हें पंजाब के शहर बटाला में पहुंच कर बहुत खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि करीचो दवाइयों की हब है और करीचों में बहुत सारी बहुमूल्य दवाएं मिलती हैं। इस मौके पर विशेष तौर पर बटाला के विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल भी मौजूद रहे।
फोटो- 13जीडीआरबीटीएलपी01
कैप्शन- बटाला में पत्रकारो से बातचीत करते हुए संत महाराज तिरलोचन दर्शन दास और क्ररीचो राज्य के गवर्नर पॉल चिपकोणी किपरैनो।