{"_id":"5b0d81e84f1c1b936e8b5564","slug":"111527611880-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाक सेवकों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाक सेवकों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक निकाली भड़ास
Updated Tue, 29 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण डाक सेवकों ने फूंका पुतला, नारेबाजी
मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने पर भड़के, किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक यूनियन की ओर से मांगों के लिए की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत मंगलवार को बटाला हेड ऑफिस के सामने ग्रामीण डाक सेवकों ने केंद्र का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। डाक सेवकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
गुरदासपुर के डिवीजन सचिव जगतार सिंह ने बताया कि वह सभी 25 सालों से 8 से 10 हजार रुपये में ड्यूटी कर रहे हैं। उनका मेहनताना कम है जबकि काम का बोझ बहुत ज्यादा है। इसके कारण उन्हें केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष करना पड़ रहा है। अपनी मांगों को मनवाने के लिए उन्हें अनिश्चितकालीन हड़ताल करनी पड़ रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों को लागू नहीं किया जाता तब तक वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी मांग है कि उनकी कमलेश चंद्रा रिपोर्ट जो 7वें पे कमीशन की बनती है उसे लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान न दिया तो वह भूख हड़ताल करेंगे, अगर जरूरत पड़ी तो रेल रोकू आंदोलन भी किया जाएगा। इसके अलावा हड़ताल के कारण जो नुकसान हुआ है, उसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार होगी। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, रोहित कुमार, करनैल सिंह, संतोख सिंह, अमृतपाल, गगनदीप सिंह, भगवान दास, हरदेव सिंह, जगतार, प्रभदयाल सिंह, तरसेम सिंह मौजूद थे।
फोटो- 29 जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- बटाला के जीटी रोड पर स्थित बटाला डाकखाना के सामने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण डाक सेवक।