{"_id":"5a4fafe44f1c1b3e198b50ec","slug":"111515171812-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम नतीजों वाले 4","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम नतीजों वाले 4
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम नतीजों वाले 48 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस
पांच दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीनानगर और दोरांगला ब्लॉक के टेस्ट नतीजों के रिव्यू व जनवरी के एजेंडे को लेकर समूह अध्यापकों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीपीईओ दीनानगर देवी दयाल भंडारी और बीपीईओ दोरांगला यशपाल ने की। इसमें जिला शिक्षा अफसर प्राइमरी सलविंदर सिंह समरा और पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट के जिला कोआर्डिनेटर विशाल मन्हास मुख्य तौर पर शामिल हुए। वहीं आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल अजमेर सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए।
जिला शिक्षा अधिकारी सलविंदर सिंह समरा ने दीनानगर व दोरांगला ब्लॉक के पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट के टेस्ट नतीजों से असंतुष्टि जताई। उन्होंने सभी अध्यापकों को ईमानदारी के साथ कम से कम छह घंटे अपनी तनदेही से बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। दीनानगर और दोरांगला ब्लॉक के कम नतीजे वाले 48 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस दे दिया गया है। उन्हें पांच दिन के समय में इसका जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। कम नतीजे वाले स्कूलों को परिणाम में सुधार लाने के लिए एक मौका भी दिया गया है।
ब्लॉक दीनानगर के बीपीईओं देवी दयाल भंडारी और ब्लॉक दोरांगला के बीपीईओ यशपाल ने जिला शिक्षा अधिकारी को समूह अध्यापकों की ओर से अपने नतीजों में सुधार लाने का विश्वास दिलाया। इस दौरान स्टेज सचिव की भूमिका मुकेश शर्मा ने निभाई। इस मौके पर बीएमटी दविंदर जीत सिंह दोरांगला, बीएमटी निश्चिंत कुमार गुरदासपुर-1, जसपिंदर सिंह, मलकीत सिंह, सीएमटी सौरभ गुप्ता, योगेश सारंगल, सीएमटी बलकार अत्री व अन्य अध्यापक मौजूद थे।