फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar: The accused who attempted sacrilege in the Golden Temple died due to broken head, DNA test will be

स्वर्ण मंदिर बेअदबी मामला : आरोपी युवक के सिर की हड्डी टूटने से हुई मौत, पोस्टमार्टम में खुलासा, डीएनए टेस्ट होगा

Thu, 23 Dec 2021 01:48 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 23 Dec 2021 01:48 AM IST
सार

स्वर्ण मंदिर में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी की घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस की मौजूदगी में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दुर्ग्याणा मंदिर स्थित शमशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा एसआईटी को दी गई 48 घंटे की डेडलाइन भी कल समाप्त हो गई है। जैसे-जैसे समय गुजरता जा रहा है, मृतक आरोपी की पहचान होना मुश्किल होती जा रही है।
 

विज्ञापन
Amritsar: The accused who attempted sacrilege in the Golden Temple died due to broken head, DNA test will be
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : PTI

विस्तार

स्वर्ण मंदिर में पवित्र ग्रंथ की बेअदबी की घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव कड़ी सुरक्षा के बीच श्री दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित शिवपुरी धाम में लाया गया। बुधवार दोपहर 12.30 बजे आरोपी का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। जिसके बाद हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दुर्ग्याणा मंदिर स्थित शमशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में आरोपी के पोस्टमॉर्टम के लिए 5 डॉक्टर्स का बोर्ड बनाया गया था। शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर कई जगह चौटें लगी थी। छाती, पीट, टांगों और बाजुओं पर चोट के निशान पाए गए। आरोपी की सिर की हड्डी टूटी हुई मिली और यही उसकी मौत का कारण बनी।
विज्ञापन


इस मामले में डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) को दी गई 48 घंटे की डेडलाइन भी कल समाप्त हो गई है। जैसे-जैसे समय गुजरता जा रहा है, मृतक आरोपी की पहचान होना मुश्किल होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएनए जांच के लिए छाती से ली गई हड्डी
जानकारी के अनुसार, आरोपी मृतक की छाती से हड्डी का भी सैंपल लिया गया है, ताकि कभी जरूरत पड़े तो डीएनए जांच के लिए उसी सैंपल से बोन मैरो लिया जा सके। इसके अलावा मृतक के हाथों की अंगुलियों के निशान दोबारा लिए गए हैं, ताकि जांच कर रही एसआईटी एक बार फिर उसकी शिनाख्त की कोशिश बायोमीट्रिक डाटा सिस्टम से कर सके।

17 दिसंबर की सीसी टीवी फुटेज के बाद नहीं मिल पाया युवक
गोल्डन टेंपल में मारा गया युवक 18 दिसंबर को पूरा दिन अंदर ही रहा था। सुबह 8.40 बजे वह गोल्डन टेंपल में दाखिल हुआ और शाम 5.45 बजे उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने इसके बाद 17 दिसंबर की फुटेज खंगाली तो उसमें भी आरोपी गोल्डन टेंपल के आसपास बाजारों में घूमता दिखाई दिया। अब पुलिस 16 दिसंबर की सीसी टीवी फुटेज ढूंढने का प्रयास कर रही है।


मृतक की शिनाख्त में जुटी है पुलिस : डीएसपी
डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर और एसआईटी के अध्यक्ष परमिंदर सिंह बंडाल का कहना है कि बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। दूसरी तरफ पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। सभी पूरी कोशिश कर रहे हैं। जैसे ही कोई सफलता मिलेगी उसके बाद ही सभी को इस बारे में सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed