फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar police arrest six accused who planning to kill gangster Goldy Brar brother-in-law

Punjab: कनाडा में गैंगस्टर गोल्डी बराड़, अमृतसर में उसके जीजा को मारने की प्लानिंग कर रहे 6 बदमाश गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2024 09:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 12 Jul 2024 09:26 PM IST
सार

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के जीजा गुरिंदर सिंह गोरा की हत्या की योजना बना रहे आरोपी राहुल रौला नाम के गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके छह साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Amritsar police arrest six accused who planning to kill gangster Goldy Brar brother-in-law
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी सिंगर सिद्धू मुस्सेवाला की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ विदेश में है। उसके विरोध ग्रुप के गैंगस्टर पंजाब में गोल्डी बराड़ के रिश्तेदारों को मारने की प्लानिंग कर रहे हैं। गोल्डी बराड़ के जीजा को मारने की योजना बनाते हुए अमृतसर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बड़ी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। 
विज्ञापन


गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के जीजा गुरिंदर सिंह गोरा की हत्या की योजना बना रहे आरोपी राहुल रौला नाम के गैंगस्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके छह साथियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अमृतसर के एक होटल ने इन सभी बदमाशों को पकड़ा है। आरोपियों से तीन पिस्टल और 11 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


अमृतसर के पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि गोल्डी बराड़ और राहुल रौला की आपस में दुश्मनी है। इनकी दुश्मनी होशियारपुर जेल में से ही शुरू हुई थी। राहुल के खिलाफ 12 के करीब केस दर्ज हैं, जिनमें हत्या प्रयास, आर्म्स एक्ट व लूट आदि की वारदातों के साथ संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर के अनुसार गोल्डी बराड़ के जीता गुरिंदर सिंह गोरा पर भी 16 के करीब मामले दर्ज हैं। इनमें फरीदकोट जेल में कांग्रेसी नेता की हत्या का भी केस है। वह इस मामले में होशियारपुर जेल में बंद है। जांच के दौरान सामने आया है कि जेल में ही रौला का गुरिंदर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं से इस के बीच दुश्मनी बढ़ गई। इस संबंधी होशियारपुर में मामला भी दर्ज है। राहुल कुछ दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसी दौरान उसने अपने पुराने साथियों से संपर्क करके गुरिंदर की हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी।


मध्यप्रदेश से लेकर आया था हथियारपुलिस कमिश्नर ने बताया कि राहुल 24 मई का जमानत पर रिहा हुआ था। गुरिंदर की हत्या के लिए वह मध्यप्रदेश से हथियार लेकर आया था। पुलिस ने राहुल के साथियों करण निवासी गेट हकीमा, गोरी निवासी इस्लामाबाद, अभय निवासी इस्लामाबाद, राघव निवासी इस्लामाबाद और रमेश निवासी गेट हकरी को गिरफ्तार किया है इस से पुलिस ने एक 0.32 बोर पिस्टल, एक देसी पिस्टल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed