{"_id":"ffaae8316409e8aba19cc8bb68d3ddea","slug":"adesh-collage-won-handball-competation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबॉल में आदेश कालेज की टीम बनीं विजेता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबॉल में आदेश कालेज की टीम बनीं विजेता
अमर उजाला,मुक्तसर
Updated Fri, 11 Oct 2013 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्तसर। आदेश पालीटेक्निक कालेज मड़मल्लू में शुक्रवार को खिलाड़ियों के इंटर पालीटेक्निक जोनल हैंडबॉल मुकाबले करवाए गए। आदेश पालीटेक्निक कालेज मुक्तसर ने यह मुकाबला जीता।
मुकाबले में गुरू तेग बहादुर पालीटेक्निक कालेज छापियांवाली, आदेश पालीटेक्निक कालेज मुक्तसर, शहीद भगत सिंह पालीटेक्निक कालेज फिरोजपुर, सरकारी पालीटेक्निक कालेज भिखीविंड की टीमों ने भाग लिया। मुकाबले दौरान दो कालेजों की टीमों ने अपना नाम वापस ले लिया। वॉकआउट के आधार पर आदेश पालीटेक्निक कालेज और शहीद भगत सिंह कालेज की टीम फाइनल मुकाबले में पहुंची।
दोनों टीमों दरमियान हुए रोमांचक मैच में आदेश कालेज की टीम ने शहीद भगत सिंह कालेज की टीम को 20-13 के अंतर से हराया। खेल समारोह में आदेश ग्रुप के डायरेक्टर गुरफतेह सिंह बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए।
विज्ञापन
मुख्य मेहमान गुरफतेह सिंह ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक बिकास होता है। इसलिए खेलों को जीवन में अपनाना बहुत जरुरी है। प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कालेज की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
आखिर में डायरेक्टर गुरफतेह सिंह तथा प्रिंसिपल चंद्र प्रकाश द्वारा संयुक्त रुप से विजेता टीम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीपीई हरजिंदर सिंह, टीम इंचार्ज बलजीत सिंह, बलविंदर गोपी समेत समूह कालेज स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे।