{"_id":"56d94f424f1c1ba9048b4641","slug":"actor-sardar-sohi-farmer-bollywood-actor-farmer-suicide-muktsar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता सोही बोले, खुदकुशी का रास्ता न अपनाएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेता सोही बोले, खुदकुशी का रास्ता न अपनाएं किसान
जगदीश जोशी/अमर उजाला, मुक्तसर।
Updated Fri, 04 Mar 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
सरदार सोही
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एवं पॉलीवुड अदाकार सरदार सोही ने कहा कि पंजाब का अन्नदाता किसान आज कर्ज के बोझ तले आकर खुदकुशियां करता जा रहा है। किसानों को खुदकुशी का कदम नहीं उठाना चाहिए, बल्कि मौजूदा हालातों से संघर्ष करना चाहिए। सोही न कहा कि आज से कई साल पहले नजर डाली जाए तो ऐसा माहौल नहीं था। किसानों की इतनी बुरी दुर्दशा नहीं थी और न ही किसान खुदकुशी करते थे।
अदाकार सोही ने यह बात वीरवार को मुक्तसर में ‘अमर उजाला’ के साथ बातचीत में आज की दयनीय हो चुकी किसानी की हालातों पर चिंता जताते हुए कही। उन्होंने कहा कि उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है। वह तो फिल्मों के जरिये ही सामाजिक बुराइयों पर चोट करते रहेंगे। सरदार सोही ने पंजाबी सिनेमा में विषय आधारित फिल्में बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब पंजाबी सिनेमा सिर्फ कॉमेडी तक सीमित नहीं रहा है। पंजाबी सिनेमा में अलग और गंभीर विषयों पर फिल्में बनने लगी हैं। इस कारण बॉलीवुड भी पॉलीवुड के साथ जुड़ता जा रहा है।
बॉलीवुड एवं पॉलीवुड तारिका मैंडी तक्खर ने कहा कि वह मूल रूप से एनआरआई हैं। चाहती तो किसी भी फील्ड में काम कर सकती थी। मगर पंजाबी व पंजाबियत से लगाव के चलते पंजाबी सिनेमा में अभिनय को तरजीह दे रही हैं। अभिनय ही उनका पैशन है। मैंडी ने कहा कि उन्होंने कई हिंदी और पंजाबी फिल्में की, मगर ज्यादा ध्यान पंजाबी सिनेमा पर ही है। इस मौके वर गायक व अदाकार एमी विर्क, अदाकारा ईशा रिखी, प्रोड्यूसर पुष्पिंदर हैप्पी, हरिंदर भुल्लर, रीयल ऑर्ट प्रोडक्शन के एमडी शमिंदर सिंह ठाकुर और गायक सुखजिंदर सुक्खा मौजूद थे।