फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   acid bottle in front of cabinet minister home

केंद्रीय मंत्री के घर के आगे फेंकी तेजाब की बोतलें, हड़कंप

Sat, 27 Jul 2013 07:26 PM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
चंडीगढ़/ब्यूरो Updated Sat, 27 Jul 2013 07:26 PM IST
विज्ञापन
acid bottle in front of cabinet minister home

चंडीगढ़ के सेक्टर 19 स्थित केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी के मकान के सामने किसी ने तेजाब से भरी बोतलें फेंक दी।

विज्ञापन


शनिवार सुबह लगभग सात बजे इसकी सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। डीएसपी विजय कुमार और सेक्टर 19 थाना प्रभारी हरजीत कौर मौके पर पहुंची और बोतलों को कब्जे में ले लिया।

पुलिस को मौके से एक पेटी के अंदर दो तेजाब की खुली बोतलें मिली, जो आधी भरी थी। वहीं, दो बोतल मकान के सामने दीवार पर रखी हुई थी। सेक्टर 19 थाना पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस घर में उनकी मां और चंडीगढ़ नगर निगम की पार्षद अमृता तिवारी रहती हैं। डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि मंत्री के घर के सामने तेजाब की बोतलें पड़ी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed