{"_id":"671b9ded61b53ef86c039c0c","slug":"accused-who-murdered-farmer-in-kapurthala-arrested-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन का कब्जा छोड़ दे या दुनिया: कपूरथला में किसान की हत्या, देसी पिस्टल से दागी गोली, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन का कब्जा छोड़ दे या दुनिया: कपूरथला में किसान की हत्या, देसी पिस्टल से दागी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 25 Oct 2024 08:54 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 25 Oct 2024 08:54 PM IST
सार
पंजाब के कपूरथला में तीन दिन पहले किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह जमीन पर कब्जा करना है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में किसान की हत्या का आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के गांव झल्ल ठीकरीवाल में तीन दिन पहले हुई किसान की हत्या की गुत्थी को जिला पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी शूटर को देसी कट्टे सहित काबू भी कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए एसएसपी वत्सला गुप्ता ने करते हुए बताया कि यह मामला नजूल लैंड पर कब्जे से जुड़ा है। किसान की हत्या करने वाले शूटर ने गोली चलाने से पहले किसान को धमकी दी कि खेत का कब्ज़ा छोड़ दो, नहीं तो दुनिया छोड़ने के लिए तैयार हो जाओ। आरोपी की पहचान तरसेम सिंह निवासी मोगा के तौर पर हुई है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी पिस्टल भी बरामद किया गया है।
गांव झल्ल ठीकरीवाल में 22 अक्टूबर की दोपहर किसान जसपाल सिंह निवासी गांव सुखिया नंगल के सिर पर गोली मार हत्या कर दी गई थी। थाना कोतवाली पुलिस ने मृतक के बेटे गुरमुख सिंह के बयान पर चार आरोपियों रतन सिंह निवासी वल्टोहा, तरसेम सिंह निवासी मोगा, बग्गा सिंह और उसके भाई निवासी गांव झल्ल ठीकरीवाल के खिलाफ केस दर्ज किया था।
डीएसपी सबडिवीजन दीप करण सिंह और एसएचओ लखविंदर सिंह की टीम ने मामले की जांच करते हुए मुख्य आरोपी तरसेम सिंह को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि यह सारा मामला नजूल लैंड के कब्जे से जुड़ा हुआ है। पिछले 8-9 साल से गांव झल्ल ठीकरीवाल में जालंधर निवासी जरनैल सिंह व करनैल सिंह की 25 किल्ले भूमि को ठेके पर जसपाल सिंह ने ली हुई थी। जहां वह खेती करता था और सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में काश्तकार के रूप में जसपाल का नाम दर्ज करवा लिया था। इसी के चलते जमीन पर कब्जे का विवाद हो गया।
विज्ञापन
एसएसपी ने यह भी बताया कि जांच में सामने आया है कि उक्त भूमि जालंधर निवासी जरनैल सिंह व करनैल सिंह की जमीन है और उनके रिश्तेदार आरोपी मोगा निवासी तरसेम सिंह है। इस जमीनी विवाद में किसान जसपाल की हत्या हुई है। अन्य आरोपियों का मामले में कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि मामले की पूरी जांच की जा रही है।