फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Accused arrested in misdeed and murder case in Punjab

Punjab Crime: नौ साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी

Sat, 06 Dec 2025 10:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी मुक्तसर
संवाद न्यूज एजेंसी मुक्तसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 10:44 PM IST
सार

नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन
Accused arrested in misdeed and murder case in Punjab
पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर में प्रवासी परिवार की नौ वर्षीय बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में थांदेवाला रोड पर पुलिस व आरोपी में  मुठभेड़ हुई। आरोपी ने थाना सिटी के एसएचओ पर फायर कर दिया, जो पेड़ पर जा लगा। जवाबी कार्रवाई में एसएचओ द्वारा गोली चलाई गई जो आरोपी की टांग पर लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान मुकेश कुमार (45) पुत्र अमर सिंह वासी बस्ती गुरतेज नगर मुक्तसर के रूप में हुई है। एसएसपी प्रज्ञा जैन के अनुसार आरोपी पर पहले भी 2007 में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात का केस दर्ज हो चुका है। उस पर हत्या के दो और एक एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है। 16 वर्ष जेल काटने के बाद तीन वर्ष पहले जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन


लंबे समय से मुक्तसर में रहता था परिवार 

मुक्तसर की अतिरिक्त एसएसपी प्रज्ञा जैन ने बताया कि गत दिवस थाना सिटी में नाबालिग लड़की के पिता ने शिकायत दी। परिवार लंबे समय से मुक्तसर में रह रहा है। वह लोग अनाज मंडी की बैक साइड झुग्गी में रहते हैं और मजदूरी का कार्य करते थे। परिवार में पांच बच्चे हैं। सबसे बड़ी नौ वर्षीय बेटी दूसरी कक्षा में पढ़ती है। वीरवार की शाम छह बजे पूरा परिवार खाना खा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीते शनिवार को मिला बच्ची का शव 

इस बीच बच्ची झुग्गी के बाहर पास ही स्थित नल से पानी से मुंह धोने के लिए गई पर वापस नहीं लौटी। पूरी रात तलाश करने के बावजूद सुबह पुलिस को सूचित किया। इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि मोड़ रोड स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में बच्ची का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।

देर रात प्रेसवार्ता दौरान एसएसपी ने बताया कि अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी मुकेश कुमार बाइक पर थांदेवाला रोड पर आ रहा है। उसका पीछा किया तो उसने पुलिस टीम में शामिल एसएचओ पर फायर कर दिया। मगर गोली पास के पेड़ पर जा लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी की टांग पर लगी और उसे एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। 

प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपित पर पहले भी दो हत्या सहित तीन केस दर्ज हैं। पहले भी शख्स एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर चुका है। एसएसपी ने कहा कि आरोपी का चालान बना कर जल्द कोर्ट में पेश करने को कहा गया है ताकि इसे दोबारा से कड़ी सजा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed