फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Accused absconding after firing outside the house in Kapurthala

कपूरथला में चली गोलियां: घर के बाहर दनादन फायरिंग कर आरोपी फरार, मौके से सात खोल और तीन कारतूस मिले

Thu, 29 Aug 2024 09:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 29 Aug 2024 09:30 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला में घर के बाहर कई राउंड फायर करने के बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस को मौके से सात गोलियों के खोल मिले हैं। 

विज्ञापन
Accused absconding after firing outside the house in Kapurthala
मौके पर मिले गोलियों के खोल। - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के गांव खुसरोपुर में देर रात एक घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि पीड़ित परिवार ने गांव के ही युवक पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस को मौके से तीन कारतूस और सात गोलियों के खोल भी मिले हैं। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि गांव खुसरोपुर के रहने वाले बरिंदर सिंह के घर के बाहर गोलियां चलने की घटना हुई है। पीड़ित की शिकायत पर गांव के ही आरोपी गुरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



 
पुलिस को दी शिकायत में बरिंदर सिंह बताया कि उसका आरोपी गुरिंदर सिंह के साथ रुपयों का लेनदेन था। रुपयों लेन देन के चलते दोनों में झगड़ा भी हुआ था। झगड़े के दौरान गुरिंदर सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी गुरिंदर सिंह ने उसके घर पर फायरिंग करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरिंदर सिंह ने बताया कि 27 व 28 अगस्त की रात को वह घर पर सोया हुआ था। देर रात लगभग एक बजे उसके घर के बाहर गेट पर दनादन गोलियां चलने की आवाज आई। हमलावरों ने करीब 10 राउंड फायर किए। जब वह उठा और शोर मचाया तो हमलावर मौके से भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि गुरिंदर सिंह ने ही अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके घर के बाहर फायरिंग करवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed