{"_id":"66d09af190683e32d6079cfd","slug":"accused-absconding-after-firing-outside-the-house-in-kapurthala-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में चली गोलियां: घर के बाहर दनादन फायरिंग कर आरोपी फरार, मौके से सात खोल और तीन कारतूस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में चली गोलियां: घर के बाहर दनादन फायरिंग कर आरोपी फरार, मौके से सात खोल और तीन कारतूस मिले
Thu, 29 Aug 2024 09:30 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 29 Aug 2024 09:30 PM IST
सार
पंजाब के कपूरथला में घर के बाहर कई राउंड फायर करने के बाद आरोपी भाग गए। पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस को मौके से सात गोलियों के खोल मिले हैं।
विज्ञापन
मौके पर मिले गोलियों के खोल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कपूरथला के गांव खुसरोपुर में देर रात एक घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि पीड़ित परिवार ने गांव के ही युवक पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस को मौके से तीन कारतूस और सात गोलियों के खोल भी मिले हैं। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि गांव खुसरोपुर के रहने वाले बरिंदर सिंह के घर के बाहर गोलियां चलने की घटना हुई है। पीड़ित की शिकायत पर गांव के ही आरोपी गुरिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में बरिंदर सिंह बताया कि उसका आरोपी गुरिंदर सिंह के साथ रुपयों का लेनदेन था। रुपयों लेन देन के चलते दोनों में झगड़ा भी हुआ था। झगड़े के दौरान गुरिंदर सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बरिंदर सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी गुरिंदर सिंह ने उसके घर पर फायरिंग करवाई है।
विज्ञापन
बरिंदर सिंह ने बताया कि 27 व 28 अगस्त की रात को वह घर पर सोया हुआ था। देर रात लगभग एक बजे उसके घर के बाहर गेट पर दनादन गोलियां चलने की आवाज आई। हमलावरों ने करीब 10 राउंड फायर किए। जब वह उठा और शोर मचाया तो हमलावर मौके से भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि गुरिंदर सिंह ने ही अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके घर के बाहर फायरिंग करवाई है।