फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Accident in Ropar NCC training school two died including one soldier

रोपड़ NCC ट्रेनिंग स्कूल में हादसा: एक जवान समेत दो की मौत, सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के दौरान हुई घटना

Wed, 27 Nov 2024 09:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 27 Nov 2024 09:39 PM IST
सार

रोपड़ में एनसीसी ट्रेनिंग स्कूल में बुधवार शाम सीवरेज लाइन में हुए हादसे में एक कैडेट समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो जवानों की तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Accident in Ropar NCC training school two died including one soldier
एनसीसी ट्रेनिंग स्कूल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के रोपड़ में एनसीसी ट्रेनिंग स्कूल में बुधवार शाम सीवरेज लाइन में हुए हादसे में एक कैडेट समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो जवानों की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार एनसीसी ट्रेनिंग स्कूल में बिछाई गई सीवरेज पाइप लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ा जा रहा था। इस दौरान बिहार का रहने वाला एक व्यक्ति बिगन भगत (30) बेहोश हो गया, जिसे बचाने के लिए बिहार निवासी एनसीसी जवान हेड कांस्टेबल पिंटू (38) चैंबर में उतर गया। वह भी बाहर नहीं निकल पाया। जब अन्य दो जवानों ने उन्हें बाहर निकाला तो दोनों की मौत हो चुकी थी। एक जवान सरकारी अस्पताल में भर्ती है, जबकि दूसरे की हालत अब स्थिर है।
विज्ञापन


थाना सिटी के एसएचओ पवन कुमार ने कहा कि घटना की जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने एनसीसी ट्रेनिंग स्कूल के प्रबंधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एनसीसी ट्रेनिंग स्कूल में तैनात जवानों के इसके बारे में पूछा गया कि घटना कैसे हुई है, तो उन्होंने स्कूल का गेट बंद कर लिया और बात करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


डीसी ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उपायुक्त ने 48 घंटे के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed