फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Accident in Punjab, Fireworks explode in moving train near Sirhind railway station

पंजाब में हादसा: सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में पटाखों से हुआ धमाका, महिला सहित चार यात्री घायल

Sun, 03 Nov 2024 11:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 03 Nov 2024 11:38 AM IST
सार

ट्रेन में मौजूद यात्री राकेश पाल ने बताया कि धमाके के बाद पूरे डिब्बे में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। जीआरपी द्वारा घटना की विस्तृत जांच जारी है, और ट्रेन में पटाखे लाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Accident in Punjab, Fireworks explode in moving train near Sirhind railway station
पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में शनिवार रात सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास अमृतसर से हावड़ा जा रही ट्रेन नंबर 13006 में अचानक हुए विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में चार यात्री घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। घायलों को तुरंत इलाज के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए जीआरपी डीएसपी जगमोहन सिंह ने बताया कि घायल यात्रियों में अजय कुमार, उनकी पत्नी संगीता कुमारी, आशुतोष पाल, और सोनू कुमार शामिल हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ट्रेन में एक बाल्टी में पटाखे रखे हुए थे, जिनमें अचानक स्पार्क होने से आग लग गई और धमाका हो गया। इस विस्फोट के कारण यात्री झुलस गए।

विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कंवलदीप सिंह ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति ठीक है और उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे के बाद यात्रियों में भय का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में मौजूद यात्री राकेश पाल ने बताया कि धमाके के बाद पूरे डिब्बे में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। जीआरपी द्वारा घटना की विस्तृत जांच जारी है, और ट्रेन में पटाखे लाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed