{"_id":"68f3683c15ea580b6b063be4","slug":"accident-in-mansa-punjab-prtc-bus-crushes-two-sisters-riding-a-scooter-killing-them-on-the-spot-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के मानसा में हादसा: पीआरटीसी की बस ने स्कूटी सवार दो सगी बहनों को कूचला, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के मानसा में हादसा: पीआरटीसी की बस ने स्कूटी सवार दो सगी बहनों को कूचला, मौके पर मौत
Sat, 18 Oct 2025 03:43 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 18 Oct 2025 03:43 PM IST
सार
जानकारी देते लालियावाली ढाणी वासी संदीप राम और मेवा राम ने बताया कि सुबह के समय शिंदर राम स्कूटी पर अपनी बेटी सोनू 12 साल और मीणा कौर 8 साल के अलावा जस्सी राम को स्कूल छोड़ने के लिए गया था कि मेन रोड पर अचानक रास्ते में पीछे से आ रही बस द्वारा स्कूटी को टक्कर मार दी गई।
विज्ञापन
मृतका
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसा जिले के कस्बा झुनीर में शनिवार की सुबह पीआरटीसी की बस द्वारा एक स्कूटी चालक को टक्कर मारने के बाद दो सगी बहनो की बस के नीचे कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में स्कूटी चालक पिता और स्कूटी पर सवार एक बच्चा बाल बाल बच गया l घटना की सूचना मिलते ही झुनीर पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ भेजने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के समय बस लुधियाना से सिरसा की ओर जा रही थी।
विज्ञापन
जानकारी देते लालियावाली ढाणी वासी संदीप राम और मेवा राम ने बताया कि सुबह के समय शिंदर राम स्कूटी पर अपनी बेटी सोनू 12 साल और मीणा कौर 8 साल के अलावा जस्सी राम को स्कूल छोड़ने के लिए गया था कि मेन रोड पर अचानक रास्ते में पीछे से आ रही बस द्वारा स्कूटी को टक्कर मार दी गई। जिसमें सोनू कौर और मीना कौर की बस के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस हादसे में बच्चा जस्सी और स्कूटी चालक शिंदर राम जख्मी हो गए। जिनको राहगीरों द्वारा सिविल अस्पताल सरदूलगढ़ पहुंचाया गया। मृतक सोनू कौर सातवी कक्षा और मीना कौर तीसरी कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन
थाना झुनीर इंचार्ज लखविंदर सिंह ने बताया की पुलिस ने पीआरटीसी की बस को कब्जे में लेते बस चालक गांव उभ्भा वासी रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करते आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन