फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   accident in kapurthala car hit Bike father and daughter dies wife and second daughter injured

कपूरथला में पिता और बेटी की मौत: बाइक पर जा रहा था परिवार, गाड़ी ने मारी टक्कर, पत्नी और दूसरी बेटी गंभीर

Wed, 07 Aug 2024 08:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 07 Aug 2024 08:14 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला में हुए दर्दनाक हादसे में पिता व सात साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं पत्नी व दूसरी बेटी घायल हुए हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। यह पूरा परिवार बाइक पर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
accident in kapurthala car hit Bike father and daughter dies wife and second daughter injured
हादसे में घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गांव ताशपुर के नजदीक एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस बाइक पर पूरा परिवार सवार था। बाइक पर पति-पत्नी और उनके दो बच्चे थे। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनके दोनों बच्चे गंभीर घायल हो गए, लेकिन घायल पिता व उसकी सात साल की बेटी की मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसे के बाद सभी घायलों को राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सेवादारों ने सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। ड्यूटी डॉक्टर ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद कपूरथला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी मेजर सिंह ने बताया कि घायलों की स्थिति को देखते हुए कपूरथला सिविल अस्पताल से भी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है और इसी दौरान सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप सिंह और उसकी बेटी कोहिनूर के रूप में हुई है। घायलों की पहचान जगनदीप कौर पत्नी संदीप सिंह व हरलीन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की रिश्तेदार महिला मनदीप कौर के अनुसार दोपहर को संदीप सिंह अपनी पत्नी जगनदीप कौर व दोनों बेटियों के साथ बाइक पर तरनतारन अपने ससुराल जा रहा था। जब वह सुल्तानपुर लोधी-लोहिया खास रोड पर गांव ताशपुर के नजदीक पहुंचा तो किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें वह सभी बुरी तरह से घायल हो गए। अज्ञात वाहन चालक दुर्घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। 

वहीं, पास से गुजर रहे संत बलबीर सिंह सीचेवाल के सेवादारों ने सभी घायलों को अपने वाहनों पर बिठाकर उपचार के लिए सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां ड्यूटी डॉक्टर ने संदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य तीनों घायलों की हालत चिंताजनक बताई तथा प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से कपूरथला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। 


कपूरथला सिविल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने तीनों घायलों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते पारिवारिक सदस्यों की सहमति से तीनों घायलों को रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही सात वर्षीय कोहिनूर की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed