{"_id":"629982e67f47160aac64e025","slug":"aap-mla-gurpreet-singh-banawali-faces-protest-from-locals-on-his-visit-to-singer-sidhu-moose-wala-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moosewala: सीएम भगवंत मान पहुंचे गांव मूसा, परिजनों से कहा- कातिल जल्द सलाखों के पीछे होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moosewala: सीएम भगवंत मान पहुंचे गांव मूसा, परिजनों से कहा- कातिल जल्द सलाखों के पीछे होंगे
Fri, 03 Jun 2022 10:08 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:08 AM IST
सार
गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे एक दिन पहले सरकार ने उनकी सुरक्षा कम की थी। इसके बाद से सरकार को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मिले सीएम भगवंत मान।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को सिद्धू मूसेवाला के पैतृक गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से दुख साझा किया। इस दौरान मान ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सिद्धू के कातिल जल्द सलाखों के पीछे होंगे। वे पीड़ित परिवार के साथ दुख साझा करने गांव मूसा पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को सिद्धू मूसेवाला के कत्ल संबंधी अहम सबूत मिले हैं और वह दिन दूर नहीं जब हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू एक प्रतिभाशाली कलाकार थे, जिनके पास सभी को मोहित करने की आवाज और कमाल की सृजनात्मकता थी। उन्होंने कहा कि मूसेवाला की अचानक और दु:खद मौत से संगीत जगत को खासतौर पर उनके प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। भगवंत मान ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है और सिद्धू मूसेवाला के कातिलों को जल्द से जल्द पकड़ने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
पंजाबियत और इंसानियत को अपनी सबसे पहली प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में राजनीति करने वालों को शर्म आनी चाहिए। भगवंत मान ने चिंता व्यक्त की है कि कुछ लोग इस युवा गायक की दुखद हत्या पर बेशर्मी से राजनीति कर रहे हैं, जो एतराज योग्य है। उन्होंने कहा कि यह वहीं लोग हैं, जो पहले इस महान गायक की अलग-अलग मसलों पर जोर-शोर से आलोचना करते थे लेकिन अब घटिया प्रचार के लिए मगरमच्छ के आंसू बहा रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने डीजीपी को पहले ही इस केस की जांच तेज करने को कह दिया है, जिससे दोषियों को पकड़ा जा सके। भगवंत मान ने यह भी कहा कि परिवार की मांग पर वे पहले ही इस मामले में हाईकोर्ट के मौजूदा जज के नेतृत्व में न्यायिक जांच की अपील कर चुके हैं। सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर दुख प्रकट करते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह राज्य के लिए बड़ा घाटा है और इसकी भरपाई नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री ने परमात्मा के आगे अरदास की है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौसला प्रदान करें।
आप विधायक का ग्रामीणों ने किया विरोध
इससे पहले ही मूसा गांव में आप विधायक गुरप्रीत सिंह बनावली को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। सीएम के दौरे को देखते हुए गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इसी के विरोध में ग्रामीण एकत्रित हो गए हैं। उनका कहना है कि सुरक्षा के नाम पर उनके वाहनों को गांव में नहीं घुसने दिया जा रहा। वहीं पुलिस ने इससे इनकार किया है।
गायक के पिता ने गृह मंत्री शाह को लिखा खत
मूसेवाला के पिता ने इस कत्ल कांड को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और इसकी केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाने की मांग की है। गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गायक मूसेवाला की सिक्योरिटी हटाना गलत है। सरकार बुरी तरह फेल हो चुकी है और पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही। उन्होंने कहा कि जब पंजाब आतंकवाद के दौर में था तो उस समय जो डर व भय पंजाब के लोग महसूस कर रहे थे, आज सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद लोगों के मन में फिर से वही डर पैदा हो गया है।