{"_id":"66fd60531acd27e27c0ea277","slug":"aap-congress-worker-clash-in-firozpur-former-mp-jasbir-singh-dimpa-warn-zira-dsp-2024-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में आप-कांग्रेस में झड़प: पूर्व MP डिंपा बोले- कुलबीर इस घटना को भूल सकता है, मैं नहीं, DSP को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में आप-कांग्रेस में झड़प: पूर्व MP डिंपा बोले- कुलबीर इस घटना को भूल सकता है, मैं नहीं, DSP को चेताया
Wed, 02 Oct 2024 08:33 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 02 Oct 2024 08:33 PM IST
सार
फिरोजपुर के जीरा में कांग्रेस और आप समर्थकों में हुई हिंसक झड़प मामले को लेकर कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जीरा के डीएसपी की मिलीभगत से कांग्रेसियों पर पथराव किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर के जीरा में मंगलवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के समर्थकों में हुई हिसंक झड़प मामले में दोनों दलों के नेता आमने-सामने हैं। दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच हुए पथराव में कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा घायल हुए थे। बुधवार को उनसे मिलने पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा कुलबीर सिंह के घर पहुंचे थे। डिंपा ने कहा कि जीरा के डीएसपी ने आप विधायक नरेश कटारिया के बेटे के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से घंटाघर चौक के नजदीक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को घेरकर उनपर ईंट-पत्थर बरसाने के अलावा गोलियां भी दागी हैं। डिंपा ने कहा कि उनकी सरकार आने पर ऐसे पुलिस अधिकारियों को इसी चौक पर रस्सी से बांध कर सजा देंगे। डिंपा ने कहा कुलबीर इस घटना को भूल सकता है, मैं नहीं।
डिंपा ने कहा कि जीरा में मंगलवार आप कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों पर जो पथराव किया है ये पुलिस के सह में हुआ है। जीरा डीएसपी विधायक नरेश कटारिया के बेटे के साथ घूमता रहता है। दोनों ने मिलकर जीरा के घंटा घर चौक पर कांग्रेसियों पर पथराव करवाया है। कांग्रेस की सरकार आने पर डीएसपी को ऐसी सजा देंगे बाकी अधिकारी सबक सीख जाएंगे।
डिंपा ने कहा कि मौजूदा समय में आप की ऐसी स्थिति है कि इनका एक भी व्यक्ति सरपंच नहीं बनना था। इसलिए ये बाकी पार्टियों के उम्मीदवार को एनओसी नहीं दे रहे हैं। चुनाव कमीशन के कहने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा व हरप्रताप अजनाला ने कहा कि फिरोजपुर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की कुलबीर सिंह जीरा संग दुश्मनी है। इसलिए ये सब कुछ हुआ है।
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने खराब किया माहौल : कटारिया
उधर, इस घटना पर आप विधायक नरेश कटारिया ने कहा कि कांग्रेसियों ने जानबूझकर माहौल खराब किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र पर लाठियां, तलवारें व बंदूकें लेकर पहुंचे थे। गोलियां भी कांग्रेसियों ने चलाईं हैं। ये बात पुलिस जांच में स्पष्ट हो जाएगी। कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा के कार्यकर्ताओं के हाथ में लाठियां व तलवारें थी, माहौल बिगाड़ने में कांग्रेसियों की भूमिका है। कटारिया ने कहा कि मैं तो शुरू से ही सभी से कह रहा हूं भाईचारा बनाकर रखें और अपने गांवों का विकास करवाएं। अपने गांव के उस व्यक्ति को चुनें जो ईमानदार है और गांव का विकास करवा सकता हो।

कटारिया बोले, मैं गुरुद्वारे जाने को तैयार
कटारिया ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा कभी खुश नहीं हो सकता है। ये माहौल कांग्रेसियों ने खराब किया है, आप की तरफ से पहल नहीं हुई, मैं गुरुद्वारे जाने को तैयार हूं। पुलिस से निष्पक्ष जांच करने के लिए कहा है।

14 नामजद समेत 750 लोगों पर मामला दर्ज
थाना सिटी जीरा पुलिस ने धारा 109, 190,191,194 बीएनएस, 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत लगभग 750 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनमें 14 आरोपी नामजद हैं। सूत्रों का कहना है कि इसमें एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का नाम भी शामिल हैं। पुलिस का कोई भी अधिकारी नामजद व्यक्तियों की जानकारी देने को तैयार नहीं है।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एसपी (डी) रणधीर कुमार का कहना है कि पुलिस वारदात की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के अलावा अपने स्तर पर जांच कर रही है। माहौल बिगाड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ एसएसपी सौम्या मिश्रा ने कहा कि आप और कांग्रेस समर्थकों के बीच तकरार से माहौल खराब हुआ था। अब स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने बिगड़ते हालात पर काबू पाने के लिए जो कार्रवाई करनी थी वो की है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।