फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Aam Admi Party CM Face Bhagwant mann visits his native village in Sangrur

पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा बने भगवंत मान, गृह जिले में बदल रहे समीकरण 

Fri, 21 Jan 2022 05:09 PM IST
निवेदिता वर्मा सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)
सुशील कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Jan 2022 05:09 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी सांसद भगवंत मान के पक्ष में चल रही लहर को जिला संगरूर व बरनाला की दसों विधानसभा सीटों तक सीमित नहीं रखना चाहती है, बल्कि संगरूर से सटे लुधियाना, पटियाला, मानसा, बठिंडा के आगे तक ले जाना चाहती है।

विज्ञापन
Aam Admi Party CM Face Bhagwant mann visits his native village in Sangrur
गांव सतौज में लोगों को संबोधित करते भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा घोषित होने के बाद सांसद भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में सियासी समीकरण बदलने लगे हैं। लोग मान के समर्थन में खुलकर आने लगे हैं। सोशल मीडिया से लेकर अन्य मंच पर भगवंत मान की चर्चा है। इसके अलावा मान को धुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारने के पार्टी के निर्णय के गहरे सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारों के अनुसार आम आदमी पार्टी सांसद मान के पक्ष में चल रही लहर को जिला संगरूर व बरनाला की दसों विधानसभा सीटों तक सीमित नहीं रखना चाहती है, बल्कि संगरूर से सटे लुधियाना, पटियाला, मानसा, बठिंडा के आगे तक ले जाना चाहती है। आम आदमी पार्टी मालवा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने बलबूते पर सरकार बनाने के सपने देख रही है। पार्टी के इस सपने को पूरा करने में सांसद मान तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मान की फैन फॉलोइंग और उनके काफिले व छोटी रैलियों में उमड़ रहे हुजूम से पार्टी को भारी उम्मीद है। मुख्यमंत्री चेहरा घोषित होने के बाद मान के काफिले में नौजवानों का हुजूम फिर से उमड़ने लगा है। बुधवार शाम सांसद भगवंत मान अपनी माता, बहन, विधायक अमन अरोड़ा व हरपाल चीमा के साथ गांव सतौज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने भगवंत के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। भारी संख्या में ग्रामीणों को एकत्रित देख मान भावुक हो गए और कहा कि यदि वाहेगुरु व जनता का आशीर्वाद रहा तो पंजाब के मुख्यमंत्री का हरा पैन उनके हाथ में होगा। यह हरा पैन, हर गरीब, जरूरतमंद, किसान, नौजवान व आम लोगों के हक में चलेगा। अब तक तो यह हरा पैन नेताओं के चमचों व चापलूसों के हक में चलता रहा है। मान ने ग्रामीणों से कहा कि अपनी जन्मभूमि पर माथा टेकने आया हूं और अब चुनाव खत्म होने तक नहीं आ सकूंगा। गांव का बच्चा बच्चा चुनाव तक भगवंत मान बनकर अपनी जिम्मेदारी निभाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed