{"_id":"95e54f4f9b74b2cd993f40b8014bebe5","slug":"7-killed-in-road-accident-near-barnala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला में सूमो-ट्रक की टक्कर, सात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला में सूमो-ट्रक की टक्कर, सात की मौत
अमर उजाला, बरनाला
Updated Sun, 15 Sep 2013 03:26 AM IST
विज्ञापन
पंजाब के बरनाला शहर में बाजा-खाना रोड के पास पक्खो कैंचियों में शनिवार देर रात टाटा सूमो और ट्रक की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में सूमो के परखच्चे उड़ गए। मरने वाले सभी कोटकपूरा के रहने वाले थे।
डीएसपी तपा हरविंदर सिंह ने बताया कि सूमो में सवार चौदह लोग पटियाला स्थित काली माता के मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। मरने वालों में तीन महिलाएं, दो बच्चे और दो पुरुष थे।