फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   62 year old women murder in moga

मोगा में 62 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या: घर पर खून से लथपथ मिला शव, तेजधार हथियार से किया गया हमला

Mon, 05 Aug 2024 04:42 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 05 Aug 2024 04:42 PM IST
सार

मोगा के गांव खोसा रंधीर में किसी ने 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब घर पर बुजुर्ग अकेली थी। 

विज्ञापन
62 year old women murder in moga
मौके पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के मोगा में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या हुई है। मोगा के गांव खोसा रंधीर में सोमवार सुबह 11 बजे बुजुर्ग महिला महिंदर कौर की घर पर ही तेज धार हथियार से हमला करके की हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन


गांव के सरपंच जनरेल सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे के करीब मृतक महिंदर कौर के पति दर्शन सिंह उनके पास किसी काम से आए थे। जब वह दोपहर 12 बजे घर वापस गए तो देखा कि महिंदर कौर खून से लथपथ पड़ी थी। दर्शन सिंह ने सरपंच को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सरपंच सहित गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था और उसकी सांसें चल नहीं रही थी। 
विज्ञापन


सरपंच ने बताया कि महिंदर कौर के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा धर्मकोट पटवारी दफ्तर काम करता है और गांव में अलग घर में अपने बीबी बच्चों के साथ रहता है। छोटे बेटा दुबई में रहता है। उसकी पत्नी और दो बच्चे दादा-दादी के घर पर अलग रहते हैं। घटना के दौरान महिंदर कौर घर पर अकेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में डीएसपी धर्मकोट अमरजीत सिंह ने बताया कि आज सुबह 12 बजे के करीब मोगा के गांव खोसा रंधीर में एक बुजुर्ग महिला की हत्या करने की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। हालांकि हत्या का कारण पता नहीं चला। घर पर किसी तरह की चोरी भी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। 

62 year old women murder in moga
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed