{"_id":"66b20217b3763c2ec1008993","slug":"62-year-old-lady-murder-in-firozpur-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: बेटा रोटी लेने गया बाजार, घर पर अकेली बुजुर्ग मां की गला घोंट हत्या, बिखरा पड़ा था सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: बेटा रोटी लेने गया बाजार, घर पर अकेली बुजुर्ग मां की गला घोंट हत्या, बिखरा पड़ा था सामान
Tue, 06 Aug 2024 04:29 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:29 PM IST
सार
फिरोजपुर की रेलवे कॉलोनी में घर पर अकेली बुजुर्ग महिला की किसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब महिला का बेटा रोटी लेने बाजार गया हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजपुर में सोमवार रात घर पर अकेली बुजुर्ग महिला की हत्या हुई है। रेलवे कॉलोनी स्थित निकेतन स्कूल के नजदीक एक घर में 62 वर्षीय महिला की गला घोंट कर हत्या की गई है। बुजुर्ग के बेटे ने अज्ञात पर मां की हत्या का शक जताया है। बेटे ने शक जताया है कि रात के समय चोर घर में घुसे, जिन्होंने बुजुर्ग की कपड़े गला घोंट हत्या कर दी है। घर का सामान बिखरा पड़ा था।
रेलवे कॉलोनी निवासी सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी बुजुर्ग मां रणजीत कौर घर पर थी। सोमवार रात का समय होने के कारण वह घर के बाहरी दरवाजे को ताला लगा कर बाजार रोटी लेने गया था। रात लगभग 12 बजे रोटी लेकर घर लौटा तो देखा दरवाजे से ताला गायब था और कुंडी लगी हुई थी। अंदर जा कर देखा तो उसकी मां बिस्तर से नीचे फर्श पर पड़ी थी। उसके गले में कपड़ा बंधा हुआ था, इस कपड़े से गला घोंट कर बुजुर्ग की हत्या की थी। घर में सामान बिखरा हुआ था।
पुलिस के मुताबिक बिखरे सामान से साबित होता है कि चोर घर में चोरी के इरादे से घुसे थे, रणजीत कौर ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसका गला घोंट कर मार दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल थाना सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।