फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   2 kg heroin recovered in Pakistan border at Amritsar

सीमा पार से नशा तस्करी: खालड़ा में  2 किलो हेरोइन और विदेशी पिस्तौल जब्त, केस दर्ज

Sat, 26 Apr 2025 08:01 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 08:01 PM IST
सार

पंजाब पुलिस और  BSF ने ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो हेरोइन बरामद की है। ये हेरोइन बॉर्डर एरिया से सटे खेतों से बरामद हुई है। स्थानीय किसानों की सूचना पर पुलिस और BSF ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। डिटेल में पढ़ें खबर... 

विज्ञापन
2 kg heroin recovered in Pakistan border at Amritsar
पंजाब पुलिस और BSF ने बरामद की हेरोइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने और नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ और हथियार भेजने की कोशिशें जारी हैं। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ऐसी ही एक साजिश को नाकाम करते हुए खालड़ा सेक्टर में दो किलो हेरोइन और एक विदेशी पिस्तौल बरामद की है। इस संबंध में खालड़ा थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


किसान ने BSF को दी जानकारी 

बीएसएफ के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर दलीप स्वैन ने बताया कि बीओपी पीर बाबा के पास गांव कलसियां के किसान देव शाह की जमीन, जो बलविंदर सिंह ने ठेके पर ली थी उस जमीन से यह बरामदगी की गई है। बलविंदर सिंह सुबह 10 बजे खेत में काम करने पहुंचे तो उन्हें आम के पेड़ के पास चार संदिग्ध पैकेट और एक हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक नंबर PB 46 J 2565 मिली। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना बीएसएफ को दी। मौके पर पहुंची बीएसएफ की टीम ने जांच के दौरान डेढ़ किलो हेरोइन और एक विदेशी पिस्तौल बरामद की।
विज्ञापन


ग्राम डल से भी आधा किलो हेरोइन बरामद 

इसी तरह, खालड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ने गांव डल में नंबरदार सरदूल सिंह के खेत से आधा किलो हेरोइन बरामद की। यह पैकेट पीले रंग के टेप में लिपटा था और इसमें तांबे के तार की कुंडी लगी थी, जो ड्रोन से खेप भेजे जाने का संकेत देता है। बरामद हेरोइन और पिस्तौल को बीएसएफ ने खालड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed