फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   16 mobiles two batteries chargers 71 tobacco packets and 120 intoxicating capsules found in Firozpur jail

Punjab: 16 मोबाइल, दो बैटरी, चार्जर, 71 तंबाकू पुड़िया व 120 नशीले कैप्सूल; ये सब दुकान में नहीं, जेल में मिला

Mon, 05 Aug 2024 04:26 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 05 Aug 2024 04:26 PM IST
सार

पंजाब की फिरोजपुर जेल में 16 मोबाइल फोन सहित कई मादक पदार्थ मिले हैं। सोमवार को अधिकारियों ने जेल का औचक निरीक्षण किया था। 

विज्ञापन
16 mobiles two batteries chargers 71 tobacco packets and 120 intoxicating capsules found in Firozpur jail
फिरोजपुर जेल (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब की जेलों में बंद कैदियों व बंदियों से मोबाइल फोन सहित नशीले पदार्थ मिलना आम बात हो गई है। सवाल यह है कि जेल की चारदीवारी के भीतर यह सामान कैसे पहुंच रहा है। रोजाना पंजाब की किसी न किसी जेल से कैदियों से मोबाइल और नशीले पदार्थ मिलने की खबरें आती हैं। 

विज्ञापन


16 मोबाइल, दो बैटरी, चार्जर, 71 तंबाकू की पुड़िया और 120 नशीले कैप्सूल ये सब पंजाब की फिरोजपुर जेल में कैदियों व बंदियों से मिला है। सोमवार को अधिकारियों ने जेल में औचक निरीक्षण किया तो जेल में से 16 मोबाइल, दो बैटरी, एक चार्जर, 71 तंबाकू की पुड़ियां व 120 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। तीन हवालाती भी मोबाइल व मादक पदार्थ के साथ काबू किए हैं। थाना सिटी पुलिस ने तीनों आरोपी बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जेल अधिकारियों ने विभिन्न बैरकों में औचक जांच की गई। जेल परिसर से पैकेट मिले, इनमें 66 तंबाकू की पुड़ियां, छह मोबाइल, एक बैटरी, एक सिगरेट की डिब्बी, एक चार्जर व 120 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं। बैरक में बंद हवालाती मनीष वासी गुरुहरसहाए, कुलवंत सिंह वासी फगवाड़ा व सुरजीत सिंह वासी गट्टी राजोके, जिला फिरोजपुर से पांच तंबाकू की पुड़ियां, दस मोबाइल, एक बैटरी व एक चार्जर मिला है। थाना सिटी पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed