फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   12 kg heroin recovered in Amritsar

अमृतसर में पकड़ी गई नशे की बड़ी खेप: बॉडर्र पार से आई थी स्पलाई, तीन तस्कर गिरफ्तार; 12 किलो हेरोइन बरामद

Sun, 03 May 2026 07:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 03 May 2026 07:03 PM IST
सार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष सूचना के आधार पर की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे

विज्ञापन
12 kg heroin recovered in Amritsar
12 किलो हेरोइन बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक मॉड्यूल का पता लगाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई अमृतसर तरन तारन रोड स्थित टोल प्लाजा के पास हुई।
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई विशेष सूचना के आधार पर की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर नशीले पदार्थों की आपूर्ति कर रहे थे। आरोपियों का नेटवर्क सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय बताया जा रहा है, जिसकी कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसएसओसी, अमृतसर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद हेरोइन की सप्लाई कहां से हुई और इसे आगे किन इलाकों में भेजा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क को तोड़ने के लिए विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed