बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Meerut News Today 25 March and today headline latest news
मेरठ की आवाज

Meerut News Today 25 March: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

25 March 2021

Play
4:17
आइए नजर डालते हैं आज की मुख्य हेडलाइन पर... मेरठ में कोरोना का हमला तेज, राज्यसभा सदस्य समेत 38 मरीज और मिले  मेरठ में कोरोना के मरीज मिलने की रफ्तार और तेज हो गई है। बुधवार को राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम समेत 38 नए मरीज मिले। रिपोर्ट में 28 मरीजों का जिक्र है, जबकि 10 अन्य मरीजों को शाम को पुष्टि हुई है, जो सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। यह सभी कैलाशपुरी के रहने वाले हैं। एक ही परिवार के हैं। मेरठ मेडिकल में आज से शुरू होगी कैथ लैब, दिल के मरीजों की निशुल्क एंजियोग्राफी होगी  मेरठ एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में गुरुवार से दिल के मरीजों के लिए कैथ लैब शुरू हो रही है। इसका उद्घाटन विधायक सोमेंद्र तोमर करेंगे और विशिष्ट अतिथि केजीएमयू के कार्डियोलॉजी विभाग के आचार्य डॉ. ऋषि सेठी सहित अन्य मौजूद रहेंगे। लैब में दिल के मरीजों की एंजियोग्राफी निशुल्क होगी और एंजियोप्लास्टी की सुविधा रियायती दरों पर मिलेगी। अभी तक यह जांच या तो निजी लैब में करानी पड़ती हैं या ऐसे मरीजों को दिल्ली रेफर किया जाता है। होली के लिए आज से चलेंगी अतिरिक्त बसें  होली पर लोगाें को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने पूरी तैयारी कर ली है। रोडवेज 25 मार्च से 3 अप्रैल तक होली अभियान शुरू करने जा रहा है। मेरठ रीजन जहां दिल्ली से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करेगा, वहीं लोकल रूटों पर चल रही बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को राहत देगा। अभियान के दौरान जहां संचालन स्टाफ की छुट्टी रद की गई है, वहीं बस स्टाफ से लेकर वर्कशाप कर्मियों को प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा हो चुकी है। बसों का संचालन सुनिश्चित कराने के लिए कमेटियों का गठन करते हुए उनकी ड्यूटी लगाई गई है। 2600 मीटर रनवे बनाने पर खर्च होंगे 500 करोड़ दिल्ली एयरपोर्ट इंटरनेशनल लिमिटेड को मेरठ से उड़ान के लिए हवाई अड्डे के विकास, संचालन और रखरखाव के लिए कड़ी मशक्कत करनी होगी। अभी हवाई पट्टी 1513 मीटर लंबी और 23 मीटर चौड़ी है। इस पर 72 सीटर विमान उतारने के लिए इसे 2600 मीटर का बनाना होगा। इस पर करीब 500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। हालांकि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की टीम संयुक्त निरीक्षण के बाद इस पर संभावित खर्च की रिपोर्ट दोबारा बनाएगी।  2019 में उड़ान योजना के 3़1 में मेरठ शामिल था लेकिन बोली नहीं लगी थी। अब एक बार फिर उड़ान योजना के 4़1 में मेरठ को शामिल किया गया है। इस बार पांच जिलों के लिए बिड मांगी गई है। ऊर्जा भवन में वर्षों से कुंडली मारे बैठे कई अभियंता पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के मुख्यालय में पटल परिवर्तन और स्थानांतरण नीति बेमानी हो गई है। यहां तैनात अवर अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता तक न केवल वर्षों से एक ही जगह जमे हैं, बल्कि ये शासन में हो रही अपनी शिकायतों की जांच के आदेश भी एमडी तक नहीं पहुंचने देते हैं। बागपत जिले के बंदपुर गांव निवासी राम शरण ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा था। पत्र में बताया गया कि अधीक्षण अभियंता (एमएम) 2012 से आज तक एमडी कार्यालय में तैनात है। यहीं पर अधिशासी अभियंता एमएम रहे और अधीक्षण अभियंता बनने के बाद भी जमे हैं। अधीक्षण अभियंता (हाइडिल एवं डीपी) 2012 से एमडी आफिस में हैं। विभागीय प्रक्रिया सेक्शन का काम इनके पास होने के चलते शासन से आने वाले शिकायती पत्रों को एमडी तक नहीं पहुंचने दिया जाता है। अधीक्षण अभियंता (एमएम) एके आत्रेय ने 2002 में चिकित्सा कारणों से स्थानांतरण रुकवाया था। ‘मई में शुरू होगा मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे’ केंद्रीय सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उम्मीद जताई है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे अगले दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार सात लाख करोड़ रुपये की लागत से कई ग्रीन एक्सप्रेसवे बना रही है, जिससे प्रदूषण घटने के साथ ही जाम से भी मुक्ति मिलेगी। इसी के तहत बन रहा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे मई में बन जाएगा। इसके शुरू होने के बाद दिल्ली से मेरठ पहुंचने में सिर्फ 45 मिनट लगेंगे। इस बीच दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर डासना से मेरठ तक के चौथा चरण का काम पूरा हो गया है। एनएचएआई इस चरण को एक अप्रैल से वाहनों के लिए खोलने का दावा कर चुका है। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने गडकरी से मुलाकात कर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण की तिथि पर चर्चा की। बताया जाता है कि गडकरी ने अग्रवाल को एक अप्रैल से चौथा चरण खोलने का आश्वासन दिया है। ‘सुसाइड नोट के हस्ताक्षर फर्जी, उत्पीड़न के सुबूत भी नहीं मिले’   मेरठ में आनंद हॉस्पिटल के मालिक हरिओम आनंद की आत्महत्या के मामले में नामजद लोगों को क्लीन चिट देना और मुकदमे में एफआर लगाने पर पुलिस की किरकिरी हो रही है। पुलिस का दावा है कि उत्पीड़न के कोई सुबूत नहीं मिले। सुसाइड नोट के हस्ताक्षर को भी फर्जी हैं। हरिओम आनंद ने 27 जून 2020 में जहर खाकर आत्महत्या की थी। 9 महीने तक एसआईटी गठित करके विवेचना भी कराई गई है। विवेचक टीम के प्रभारी वरुण शर्मा ने मामले में एफआर लगाई है। मामले में सुभारती ग्रुप के चेयरमैन अतुल कृष्ण व उनकी पत्नी मुक्ति भटनागर, आनंद हॉस्पिटल के शेयर धारक जीएस सेठी, राहुल दास, ललित भारद्वाज, समय सिंह सैनी, मुमताज, समीम समेत 9 लोग नामजद थे। विवेचना में आया है कि हरिओम आनंद पर बैंक का 500 करोड़ का कर्जा था। रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे ने खुद को मारी गोली रिटायर्ड इंस्पेक्टर के इंजीनियर बेटे ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। पीड़ित परिवार ने रिटायर्ड दरोगा और सीओ ब्रह्मपुरी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। आरोप है कि परतापुर थाने में रिटायर्ड इंस्पेक्टर के परिवार पर मुकदमा चल है। इस मामले में पुलिस उन्हें फंसाने में लगी थी। मूलरूप से परतापुर क्षेत्र के गगोल गांव निवासी गजे सिंह रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं। अब परिवार के साथ ब्रह्मपुरी की मास्टर कॉलोनी में रहते हैं। बुधवार को रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे राहुल (35) ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद गोली मारकर ली। बताया जा रहा है कि राहुल इंजीनियर थे और कई दिन से डिप्रेशन में थे। राहुल को केएमसी हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।  प्रोन्नति फॉर्मूले से पास होंगे भूतपूर्व छात्र और छात्राएं सीसएसयू कैंपस और कॉलेजों में प्रोन्नति को लेकर भटक रहे भूतपूर्व (एक्स स्टूडेंट्स) छात्र-छात्राओं को बुधवार को राहत मिल गई। विवि प्रशासन ने प्रथम वर्ष में फेल हुए छात्र-छात्राओं को द्वितीय वर्ष के नंबरों के आधार पर अंक देकर पास करने का निर्णय लिया है। कोरोना के कारण इस बार फाइनल ईयर की परीक्षाओं को छोड़कर किसी सेमेस्टर-वर्ष की परीक्षाएं नहीं हुईं। प्रथम वर्ष वालों को ऐसे ही प्रोन्नत करके द्वितीय वर्ष में एडमिशन दे दिया गया। इनको प्रथम वर्ष के नंबर अब द्वितीय वर्ष के नंबरों के आधार पर मिलेंगे। द्वितीय वर्ष वालों को प्रथम वर्ष के आधार पर प्रोन्नत कर दिया था। मौसम साफ हुआ दिन का पारा बढ़ा  दो दिन तक बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलते रात का पारा गिर गया लेकिन बुधवार को मौसम साफ होने के साथ ही दिन का तापमान बढ़ गया। फिलहाल होली तक मौसम में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। बूंदाबांदी से पहले पारा 30 डिग्री से नीचे पहुंच गया था, वहीं मौसम साफ होने और खिली धूप से दिन का तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Meerut News Today 25 March: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 711 एपिसोड

Meerut News Today 5th May 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 28th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 26th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 22nd April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 21st April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 20th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 19th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 17th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 15th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 14th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

एप में पढ़ें

Followed