खबरें विस्तार से-
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वाले में 80 फ़ीसदी छात्राएं होने पर खुशी जताई, लेकिन यह भी कहा कि छात्रों ने पढ़ाई पर ध्यान नहीं दिया, तो उत्तर प्रदेश में भी पुरुष दिवस मनाना पड़ेगा उन्होंने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में 70 फीसदी कोर्स एकसमान होगा।
मेरठ जिले के सरधना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक संगीत सोम को कवाल कांड की फर्जी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के मामले में विशेष सत्र न्यायालय से राहत मिल गई है मुकदमे के वादी सुबोध कुमार सिंह की मौत व साक्ष्यों के अभाव में अदालत ने साल 2017 में लगाई गई एफआर को मंजूरी देते हुए मुकदमे को खत्म कर दिया है विधायक को भी इस मामले में जेल जाना पड़ा था।
बसपा के पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला और उनके सहयोगियों व परिवार वालों के खिलाफ बीते दो साल में कई मामले सुर्खियों में रहे। इन दो सालों में उन पर शिकंजा कसता गया। अब प्रवर्तन निदेशालय ने 1097 करोड़ की संपत्ति अटैच करके हाजी इकबाल को तगड़ा झटका दिया है।
मुखौटा कंपनियों के जरिये चीनी मिलें खरीदने से लेकर अवैध खनन से अकूत संपत्ति अर्जित करने को लेकर काफी दिन से जांच एजेंसियां सक्रिय हैं। प्रवर्तन निदेशालय से पहले एसएफआईओ (गंभीर कपट अन्वेषण ब्यूरो) भी जांच कर चुकी हैं। सीबीआई ने कई बार छापा मारकर जांच की। अक्तूबर 2020 में ही प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने हाजी इकबाल और मुखौटा कंपनियों के डायरेक्टर सौरभ मुकुंद के सहारनपुर में साउथ सिटी स्थित मकान पर छापा मारा था। करीब 17 घंटे छानबीन के दौरान कई दस्तावेज कब्जे में लिए थे।
मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में इंटर्न छात्रा ने जूनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। इंटर्नशिप कर रहे मेडिकल स्टूडेंट्स ने सर्जरी विभाग में जाकर जूनियर डॉक्टर से मारपीट की। मारपीट की सूचना पर प्राचार्य और पुलिस पहुंची। जूनियर डॉक्टर को सस्पेंड करने का आश्वासन दिया। हालांकि, इसके बाद भी छात्राओं ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए मेडिकल में हंगामा किया। मेडिकल थाना पुलिस से शिकायत की। इसके बाद प्राचार्य से शिकायत की गई।
मुजफ्फरनगर में लड़कियों के जींस पहनने पर लगाई पाबंदी भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि गांव के लड़के हाफ पेंट और लड़कियां जींस पहन के घूमे गांव में ऐसा पाए जाने पर उन्हें सामाजिक रूप से दंडित किया जाएगा ऐसे लोगों और उनके समर्थकों का बहिष्कार होगा अध्यक्ष पूर्ण सिंह ने कहा कि भारतीय परिधान को ही युवक योगिता युवतियां वरीयता दें उन्होंने कहा कि हमारा पहनावा ही हमारे संस्कार और संस्कृति का परिचायक है।
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में मीटर लगाने गई विद्युत विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों से मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग गए। बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा परतापुर थाने में आरोपी उदयवीर अंकित व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने विद्युत विभाग की टीम को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा हारी कांग्रेस के रंजन बने उपाध्यक्ष पूर्ण हो पूर्ण बहुमत के बाद भी गुटबाजी के कारण हाथ से निकल गई सीट मेरठ कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष के चुनाव में किरकिरी के बाद नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा के मुंह की खानी पड़ी महापौर खेमे के अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन शर्मा ने भाजपा की सुनीता प्रजापति को हरा दिया भाजपा में अंदरूनी बगावत के चलते एक क्रॉस वोट ने रंजन को उपाध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचा दिया दोनों विद्वानों को 600 वोट मिलने के बाद महापौर सुनीता वर्मा के निर्णायक वोट से रंजन उपाध्यक्ष पद पर काबिज हुए 7 वोट होने के पूर्ण बहुमत के बावजूद भाजपा को शिकस्त मिली है
महाशिवरात्रि पर शिव सिद्धि योग में होगा जलाभिषेक भक्त महाशिवरात्रि का पर्व इस बार शिव योग और सिद्धि योग में मनाया जाएगा घनिष्ठा नक्षत्र भी विराजमान रहेगा शहर में हापुड़ गाजियाबाद और दिल्ली के कावड़ियों के जत्थे पहुंचने शुरू हो गए हैं फाल्गुन शिवरात्रि पर पहली बार विशाल का मन भी देखने को मिल रही है बच्चा पार्क पर सेवा शिविरों में कांवरियों की सेवा में शिव भक्त लगे हुए हैं उधर बाबा औघड़नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है
पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने चिन्हित अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हिस्ट्रीशीटर की रोजाना मॉनिटरिंग भी होने लगी है। इस बारे में मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि हिस्ट्रीशीटर के मामले में कोताही बरतने वाले थानेदारों को निलंबित कर दिया जाएगा। मेरठ में 2132 रजिस्टर्ड हिस्ट्रीशीटर है इनमें कई हिस्ट्रीशीटर लगातार अपराध कर रहे हैं। लखनऊ तक इनकी शिकायत में कहा गया है कि जनपद स्तर पर हिस्ट्रीशीटर की मॉनिटरिंग नहीं हो रही है। इसके बाद प्रदेश भर से हिस्ट्रीशीटर की सूची मंगाई गई और फिर बारीकी से मॉनिटरिंग की गई। सर्कुलर में बताया गया है कि हिस्ट्रीशीटर कहीं पर भी अपराध करेगा। कार्यवाही थानेदार पर होगी और कौन से थाने का है और उसने कौन से थाना क्षेत्र में अपराध किया यह सब भी देखा गया है।
पंचायत चुनाव के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है चुनाव शांतिपूर्ण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानेदार विशेष रजिस्टर लेकर गांव दरगाह निकलेंगे गांव के संवेदनशील बिंदु रजिस्टर में लिखने होंगे समय-समय पर अधिकारी भी इस विषय में लेंगे।
सहारनपुर शहर के बीच संचालित डेयरियों को बाहर शिफ्ट करने के लिए 150 बीघा जमीन पर दुग्ध डेयरी क्लस्टर का निर्माण होगा। इसकी डीपीआर बन चुकी है और तीन स्थानों पर जमीन देख ली गई है। क्लस्टर में डेयरी स्थापित करने के लिए डेयरी संचालक खुद जमीन खरीदेंगे, जबकि कुछ व्यवस्थाएं नगर निगम को करके देनी हैं। बाकी डेयरी संचालक बैंक से ऋण लेकर करेंगे। दुग्ध डेयरी कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए दुग्ध डेयरी कलस्टर को विकसित करने की तैयारी है।
... Read More