बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Meerut latest News Today 29 May and today headline latest news of West UP
मेरठ की आवाज

Meerut News Today 29 May: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

29 May 2021

Play
5:35
सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें- वयोवृद्ध गीतकार, श्रृंगार और प्रकृति के चितेरे धर्मजीत सरल का बीती रात निधन हो गया। कवि व गीतकार होने के साथ ही वे लोकप्रिय नाट्य कलाकार भी थे। उन्होंने वर्षों इप्टा से जुड़कर 100 से ज्यादा नाटकों में अभिनय किया। मेरठ में जन्मे धर्मजीत सरल ने नियंत्रक लेखा परीक्षा (सीडीए) कार्यालय में लगभग 36 वर्ष सेवाएं प्रदान की। उन्होंने बच्चों के लिए भी गीत लिखे। बताया गया कि वह एक जून को 88वां जन्मदिन मनाने वाले थे। बागपत के बड़ौत के थाना क्षेत्र में गांव बिहारीपुर-ट्यौढ़ी के जंगल में शुक्रवार को दिल दहला देने हादसा हुआ। यहां एक ईंट भट्ठे के समीप स्थित खेत में बने गड्ढे में भरे बारिश के पानी में नहाते समय एक बालक व दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। जिससे तीनों परिवारों में कोहराम मच गया। बागपत और बड़ौत पुलिस ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिजनों ने विरोध कर हंगामा कर दिया। आखिरकार पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव परिजनों को सौंप दिए।  पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह किसानों के दिल में बसे हैं। उनकी यादों और बातों का अंतहीन सिलसिला है। किसानों के लिए किए गए कार्यों की बदौलत ही वह किसान मसीहा कहलाते हैं। उनके जाने के बाद किसान राजनीति में आए सूनेपन को कोई दूसरा व्यक्ति आज तक नहीं भर सका। मेरठ शहर के साथ अब गांव में भी स्वास्थ्य ढांचा को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए शासन ने थोड़ा बदलाव किया है। अब गांवों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 40 एलपीएम (लीटर प्रति मिनट) की जगह 200 एलपीएम ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बनाई गई है। विधायक निधि भी पहले से अधिक खर्च होगी। इसके लिए दोबारा से बिड जारी की जाएगी। मेरठ में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में येलो (पीला) फंगस का एक संदिग्ध मरीज मिला है। यह 40 वर्षीय मुजफ्फरनगर का व्यक्ति है। मरीज का सैंपल जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट सात दिन बाद आएगी। चिकित्सकों ने मरीज का ऑपरेशन कर उसकी आंखों की रोशनी बचा ली है। मुजफ्फरनगर के खतौली में बुढ़ाना रोड स्थित वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर अवैध निर्माण किए जाने की जांच के बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है।  

Meerut News Today 29 May: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 711 एपिसोड

Meerut News Today 5th May 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 28th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 26th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 22nd April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 21st April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 20th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 19th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 17th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 15th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 14th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

एप में पढ़ें

Followed