Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gangster Threats: Bollywood Actors Must Inform Police Before Travelling Outside Mumbai

बॉलीवुड में गैंगस्टरों की दहशत: मुंबई छोड़ने से पहले अभिनेताओं को बताना होगा अपना रूट, पुलिस का रहेगा पहरा

Sun, 15 Nov 2026 11:17 AM IST
Sunil Mehrotra सुनील मेहरोत्रा
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
Gangster Threats: Bollywood Actors Must Inform Police Before Travelling Outside Mumbai
मुंबई पुलिस - फोटो : एआई ग्राफिक्स

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को हुए हमले और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से लगातार मिल रही धमकियों के बाद मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा को लेकर बेहद सख्त और व्यापक कदम उठाए हैं। पुलिस ने कम से कम दो ए-लिस्ट अभिनेताओं की सुरक्षा बढ़ाकर वाई-प्लस श्रेणी कर दी है, जबकि कई अन्य सितारों का सुरक्षा घेरा भी मजबूत किया गया है। नए सुरक्षा प्लान के तहत सबसे बड़ा बदलाव यह किया गया है कि अब मुंबई से बाहर जाने की योजना बना रहे अभिनेताओं को अपना पूरा प्रस्तावित यात्रा मार्ग पुलिस के साथ साझा करना होगा। पुलिस इस जानकारी के आधार पर उनके सफर के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेगी। इतना ही नहीं, अभिनेता जिस शहर या जगह पर जाने वाले हैं, वहां उनके पहुंचने से पहले ही सुरक्षा जांच और सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, ताकि गंतव्य पर किसी भी तरह के खतरे की आशंका को कम किया जा सके।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस थानों को भी पहले से अलर्ट भेजेगी मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, बाहर जाने वाले सितारों की सुरक्षा के लिए संबंधित शहरों के स्थानीय पुलिस थानों को भी पहले से अलर्ट कर दिया जाता है। जब तक सेलिब्रिटी उस इलाके की सीमा से बाहर नहीं निकल जाते, तब तक स्थानीय पुलिस उन्हें जरूरी सुरक्षा मुहैया कराती है। इस तरह मुंबई से बाहर भी स्थानीय पुलिस के साथ तालमेल बनाकर सितारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। सुरक्षा की समीक्षा के लिए कई एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। साथ ही ऐसे लोगों की पहचान भी की जा रही है, जिन्हें नए सुरक्षा घेरे की जरूरत हो सकती है।
विज्ञापन


कई सितारों के आवासों पर भी पहरा सख्त
पुलिस की यह रणनीति केवल सुरक्षा श्रेणी बढ़ाने तक सीमित नहीं है। कई मामलों में सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किए बिना ही अतिरिक्त जवान तैनात किए जा रहे हैं और सितारों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है। गैंग के निशाने पर बताए जा रहे कुछ अभिनेताओं के परिवार के सदस्यों और करीबियों की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। सूत्रों के अनुसार, कुछ अभिनेताओं के परिजनों को एक्स श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके अलावा, टाइगर श्रॉफ के घर समेत कई अन्य सितारों के आवासों पर भी पहरा सख्त कर दिया गया है। एक अभिनेता के घर पर तो बुलेटप्रूफ ढांचा भी लगाया गया है। पुलिस उन कलाकारों को भी सुरक्षा दे रही है, जिन्हें सीधे तौर पर कोई धमकी नहीं मिली है, लेकिन वे गैंग के निशाने पर मौजूद सितारों के बेहद करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 18 अक्टूबर की शाम जुहू के पुष्पा पार्क के पास एक फुटबॉल ग्राउंड से निकलते समय बाइक सवार तीन हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर कम से कम तीन राउंड फायरिंग की थी। इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए थे, लेकिन उनका ड्राइवर और एक अन्य राहगीर  घायल हो गए थे। बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विदेश में बैठे सरगना अनिल पंडित ने एक ऑडियो संदेश में इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इसमें टाइगर को सलमान खान के साथ काम नहीं करने की चेतावनी भी दी गई थी। 

इससे पहले भी मुंबई में हुई कई बड़ी वारदातों में इस गैंग का नाम सामने आ चुका है। इनमें फरवरी में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर गोलीबारी, अप्रैल 2024 में सलमान खान की बांद्रा स्थित बिल्डिंग के बाहर फायरिंग और उसी साल अक्टूबर में पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या शामिल है।


एक पुलिस सूत्र ने बताया कि ताजा समीक्षा के बाद एक ए-लिस्ट अभिनेता की सुरक्षा एक्स श्रेणी से बढ़ाकर वाई-प्लस और दूसरे अभिनेता की सुरक्षा वाई श्रेणी से बढ़ाकर वाई-प्लस कर दी गई है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से इन सितारों के नाम गोपनीय रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed