बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Meerut latest News Today 18 May and today headline latest news of West UP
मेरठ की आवाज

Meerut News Today 18 May: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

18 May 2021

Play
4:23
सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें- यूपी: केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान के भाई की कोरोना से मौत, पंचायत चुनाव में हुए थे संक्रमित यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में 11 ऑक्सीजन प्लांट लगाने के दिए निर्देश, कहा- प्रदेश में घटी कोरोना संक्रमण की दर मेरठ : पंजाब की महिला समेत ब्लैक फंगस के आठ मरीज और मिले, बढ़कर 28 हुई संख्या मेरठ: एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, चुनावी रंजिश में घायल हुए थे नौ लोग, ये है विवाद के पीछे की बड़ी वजह  कोरोना का कहर: दो जुड़वां इंजीनियर्स भाइयों की कोरोना से मौत, साथ पैदा हुए, फिर साथ रहे और अब दोनों नहीं रहे, भावुक कर देगी कहानी  आत्महत्या : मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान बिहार की युवती से हुआ प्यार, परिजनों ने शादी से किया इनकार तो युवक ने जहर खाकर दी जान  मुजफ्फरनगर : चुनावी रंजिश में चले पत्थर और गोलियां, दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं सहित छह घायल होम आईसोलेशन के मरीजों को एसडीएम कार्यालय से मिलेगी ऑक्सीजन  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोविड पॉजिटिव दर घटी है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में केंद्र और प्रदेश सरकार लगी हुई हैं। कोरोना की पहली लहर के बाद दूसरी लहर में ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर काफी प्रयास किया गया है। अब ब्लैक फंगस को देखते हुए सरकार का प्रयास है कि पोस्ट कोविड के लिए हर जिले में अलग से व्यवस्था की जा रही है।   मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र के गांव बसीकलां में चुनावी रंजिश के चलते प्रधान पक्ष और दूसरे पक्ष के समर्थकों के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा कई थानों की फोर्स गांव में पहुंची। स्थिति को नियंत्रित कर कई लोगों को हिरासत में ले लिया।    मुजफ्फरनगर जनपद में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के तहेरे भाई जितेंद्र बालियान की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जितेंद्र बालियान हाल में ही कुटबी गांव से ग्राम प्रधान निर्वाचन हुए थे।  बताया गया कि पंचायत चुनाव के दौरान वह और उसके भाई राहुल बालियान संक्रमित हो गए थे। मेरठ में सरधना क्षेत्र के बपारसी गांव में चुनावी रंजिश के चलते हुए खूनी संघर्ष में घायल हुए नौ लोगों में से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। घटना के 20 घंटे बाद पुलिस ने एक ही पक्ष की दो अलग-अलग तहरीर पर 16 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने व हत्या जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में पुलिस पिकेट तैनात की गई है। कोरोना महामारी ने कई परिवारों को ऐसे जख्म दे दिए हैं, जो कभी नहीं भर सकेंगे। मेरठ में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां दो कोरोना पॉजिटिव इंजीनियर्स भाइयों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया गया कि दोनों भाई ज्यादातर साथ-साथ ही रहते थे।  खेकड़ा। कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन मरीजों को आक्सीजन सिलेंडर मिलने में अब दिक्कत नहीं होगी। यह व्यवस्था एसडीएम कार्यालय से शुरू हो गई है। क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी होम आइसोलेशन मरीज के परिजन आक्सीजन सिलेंडर मिलने पर खुश नजर आए। शामली के में मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया। युवती शादी करने के लिए युवक के घर शामली पहुंच गई, जहां परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

Meerut News Today 18 May: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 711 एपिसोड

Meerut News Today 5th May 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 28th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 26th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 22nd April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 21st April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 20th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 19th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 17th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 15th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

Meerut News Today 14th April 2023 : मेरठ की आज की खास खबरें

एप में पढ़ें

Followed