शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में एक व्यक्ति ने खाने के दौरान सलाद देरी से देने से नाराज होकर पत्नी और 20 साल के बेटे पर फावड़े से हमला बोल दिया। पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
श्चिमी यूपी के जिलों में तूफान और तेज बारिश ने तबाही मचा दी। बागपत समेत कई जिलों के गांवों में मकान क्षतिग्रस्त हो गए और पेड़ उखड़ कर गिर गए हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं।
जिले में तूफान से तबाही, कई गांवों में मकान क्षतिग्रस्त, पेड़ उखड़े
बागपत में सोमवार देर रात तूफान और तेज बारिश से जिले में भारी तबाही हुई। कई गांवों में मकान क्षतिग्रस्त हो गए और पेड़ उखड़कर बिजली के तारों और सड़कों पर गिर गए। बिजली के खंभे व तार टूटने से देर रात से ही कई इलाकों में बिजली गुल रही। बड़ौत क्षेत्र के 50 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम कर्मचारी तड़के से ही उखड़े खंभे लगाने और टूटे तार ठीक करने में लगे हैं। देर शाम तक भी कई गांवों की बिजली आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद नहीं है। सड़कों पर गिरे पेड़ों की वजह से सुबह होते ही जगह-जगह जाम लग गया। जिले के घटौली गांव में कई मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में चौधरी चरण सिंह को नहीं पढ़ने का मलाल अब छात्र-छात्राओं को नहीं रहेगा। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की विचारधारा अब छात्र-छात्राएं बीए राजनीति विज्ञान में पढ़ सकेंगे। कई और चिंतकों को भी सिलेबस में शामिल किया गया है। बीए संस्कृत में अब आयुर्वेद, कर्मकांड, वास्तु और योग विषय को शामिल कर इसे रोजगारक बनाया गया है।
एक भी बच्चा छूटा तो समझो सुरक्षा चक्र टूटा। पोलियो को जड़ से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियानों के दौरान इस वाक्य को जागरुक करने के लिए लगातार इस्तेमाल किया जाता रहा। अफसोस यह कि इस बार कोरोना वायरस के कहर ने ही सुरक्षा चक्र तोड़ दिया। दरअसल, जनवरी के बाद से अब तक पल्स पोलियो अभियान चलाया ही नहीं जा सका। जिस कारण जनपद में लगभग 2.62 लाख बच्चों को दो बूंद जिंदगी की, मिल ही नहीं पाई।
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी युवक ने डायल-112 पर अपने तीन बच्चों के अपहरण की सूचना देकर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा दिया। बच्चों के अपहरण होने की सूचना पर शहर पुलिस के वायरलेस सेट गूंजने लगे थोड़ी देर बाद एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर चौकी पहुची और पुलिस कर्मियों को पति-पत्नी के विवाद के चलते अपने तीनो बच्चों को ले जाने की बात बताई तब कही जाकर पुलिस कर्मियों की जान में जान आई।
मेरठ जिले से लगातार निकल रहे शूटिंग के शूरवीरों को आखिरकार अंर्तराष्ट्रीय शूटिंग रेंज का तोहफा मिल ही गया। सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में 13 करोड़ 51 लाख की लागत से मेरठ में तैयार होने वाली शूटिंग रेंज के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में तैयार होने वाली रेंज में मेरठ सहित पूरे मंडल के शूटरों को इसका लाभ मिलेगा।
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में सम सेमेस्टर जून-2021 के परीक्षा फॉर्म एक जून से ऑनलाइन भरे जाएंगे। इनकी परीक्षा विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं पूरी होने या प्रोन्नति किए जाने के बाद होंगी। फिलहाल परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून रखी गई है।
मेरठ। जिले में सोमवार को ब्लैक फंगस के चार नए मरीज मिले हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 204 पहुंच गई है, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में 199 मरीज दर्ज हैं। 5 मरीज निजी क्लिनिक पर आए हैं, जो अभी रिकॉर्ड में नहीं हैं। सोमवार को तीन मरीजों की मौत हुई है। दो मेडिकल और एक की मौत आनंद अस्पताल में हुई है। 8 मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह 66 की छुट्टी हो चुकी है। 116 एक्टिव केस हैं। 17 की मौत हो चुकी हैं। मेडिकल में 90 मरीजों का इलाज चल रहा है। 39 मरीज कोविड पॉजिटिव तथा 51 निगेटिव हैं। इनमें से 10 मरीज आईसीयू में गंभीर अवस्था में हैं। काला फंगस ( म्यूकरमाइकोसिस) के 14 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है।
... Read More