एक नजर मेरठ से आज के मुख्य समाचारों पर -
बसपा के पूर्व एमएलसी और खनन माफिया मोहम्मद इकबाल की मुश्किलें अभी और बढ़ेंगी। चीनी मिल घोटाले में कार्यवाही के बाद अब खनन के मामलों में कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय एफआईआर दर्ज कर जांच कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि इकबाल में अवैध खनन के जरिए हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की है। इसमें उसने जमीनें खरीदी, होटल और शैक्षिक संस्थान बनवाए हैं। ईडी इन संपत्तियों के स्रोतों का पता लगा रही है और जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकती हैं।
दिल्ली मेरठ को जोड़ने वाले रैपिड रेल कॉरिडोर पर तेजी से काम चल रहा है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट सिस्टम एनसीआरटीसी कोशिश में है कि कॉरिडोर निर्धारित समय से पहले बनकर तैयार हो जाए। इसी के तहत दुहाई से शताब्दी नगर मेरठ फेस पर निर्माण कार्य रफ्तार से चल रहा है ।
मेरठ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार को केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति पैनल में सूचीबद्ध किया गया है। 2001 बैच के आईपीएस प्रवीण कुमार केंद्र सरकार में भी आई जी के समकक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए योग्य हो गए हैं।
प्रवीण कुमार 17 जनवरी 2020 को मेरठ रेंज के आईजी नियुक्त किए गए थे। 2012 और 2013 के बीच में मुजफ्फरनगर और नोएडा के एसएसपी भी रह चुके हैं। प्रवीण कुमार के अलावा भारतीय पुलिस सेवा के 22 अन्य अधिकारियों का भी चयन किया गया है।
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप छात्रा से छेड़छाड़ मामले में प्राचार्य ने आरोपी जूनियर डॉक्टर को अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए दो समिति बनाई गई हैं। वहीं इस कार्यवाही के बाद इंटर्नशिप कर रही 146 छात्राएं ड्यूटी करने के लिए नहीं पहुंचे।
गलत तरीके से पार्किंग पर भाकियू के दिल्ली एनसीआर मुख्य सचिव मांगेराम त्यागी की गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से हटवा दिया। इसके विरोध में भाकियू नेता ने हंगामा किया और बेटे के साथ बाउंड्री रोड पर धरने पर बैठ गए जाम लग जाने के कारण वहां वाहन चालकों ने विरोध किया। पुलिस ने भाकियू नेता को धरने से उठवा कर जाम खुलवाया इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को वापस मंगवाया तब जाकर मामला शांत हुआ।
द कोऑपरेटिव कंपनी प्राइवेट लिमिटेड शराब फैक्ट्री से 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी की जांच कर रही है। sit डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज करेगी इनमें शराब फैक्ट्री के गार्ड क्लर्क और अधिकारियों के अतिरिक्त कंटेनर चालकों के भी बयान होने हैं कुछ लोगों के बयान एसआईटी ने ले भी लिए हैं शासन ने इस मामले की जांच के लिए आईपीएस देव रंजन वर्मा के नेतृत्व में एसआईटी को भेजा है इसलिए 4 दिन से एसआईटी सहारनपुर में डेरा डाले हुए है।
चौधरी चरण सिंह और राजेश पायलट की प्रतिमा अनावरण रोकने को लेकर भड़के आक्रोश के बीच बुधवार को गुर्जर समाज और रालोद की पंचायत हुई। इसमें प्रशासन के रवैए की निंदा करते हुए हर कीमत पर प्रतिमा अनावरण करने का ऐलान किया गया। जिले के ब्लॉक मुख्यालय में 14 मार्च को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और केंद्रीय मंत्री व किसान नेता राजेश पायलट की प्रतिमा का अनावरण प्रस्तावित है। आरोप है कि प्रशासन ने प्रतिमाओं के लिए निर्मित चबूतरा ध्वस्त करा दिया था। इसे लेकर गुर्जर समाज और रालोद ने पंचायत बुलाई।
मिलावटी और जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में पुलिस की देरी पर मेरठ और बागपत जिले के दो मामलों की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को सौंप दी गई है। ब्यूरो ने मेरठ के जानी थाने और बागपत पुलिस से इससे जुड़ा रिकॉर्ड मांगा है ।
देश भर में आज महाशिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मेरठ में देवालयों को रंगीन रोशनी के साथ देसी और विदेशी फूलों से सजाया गया है। आज सुबह 4 बजे से ही शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया। मंदिरों में चारों प्रहर की विशेष पूजा होगी। महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को मेरठ और बागपत के प्रमुख मंदिरों से गंगाजल उपलब्ध कराया गया।
मौसम का मिजाज तेजी से गर्म होने लगा है। तापमान 32.6 डिग्री तक बढ़ जाने के कारण बुधवार अब तक के मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि तापमान में अभी और तेजी के साथ बढ़ोतरी होगी। पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 और 13 मार्च को बारिश के आसार बन रहे हैं ।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।