बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
October 6 Audio Bulletin: Listen to the updates of every news till now in minutes
आज की बड़ी खबरें

6 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

6 October 2020

Play
2:15
1.ड्रग मामला: अदालत से रिया को नहीं मिली राहत सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स को लेकर गिरफ्तार की गईं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें कम होने की नाम नहीं ले रही है मुंबई की अदालत ने रिया और शौविक चक्रवर्ती की न्यायिक रिमांड को 20 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। 2.हाथरस केस :'साजिश' का खुलासा होने के बाद मथुरा से चार युवक गिरफ्तार उत्तर प्रदेश में हाथरस कांड के पीछे जातीय हिंसा की साजिश रचे जाने का खुलासा होने के बाद सोमवार को मथुरा जिले से चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। 3.एपी सिंह लड़ेंगे हाथरस के आरोपियों का केस निर्भया के दोषियों से लेकर राम रहीम, हनीप्रीत केस, राजस्थान का आनंदपाल केस, आदि का केस लड़ने वाले वकील एपी सिंह ने हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपियों की पैरवी करने का निर्णय लिया है। 4.टोक्यो में जयशंकर से मिले पोम्पियो अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो मंगलवार को टोक्यो में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। 5.जापान में होगी QUAD देशों की अहम बैठक हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव को घेरने के मकसद से चतुष्कोणीय गठबंधन देश (क्वाड) के विदेश मंत्री आज (6 अक्तूबर) जापान के टोक्यो शहर में कूटनीतिक वार्ता करेंगे। 6.मध्यप्रदेश: पिकअप वाहन को टैंकर ने मारी टक्कर, छह मजदूरों की मौत मध्यप्रदेश के धार जिले में मजदूरों से भरा हुआ पिकअप वाहन पंचर होने पर रोड पर खड़ा था, तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने मजदूरों से भरे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। रात को जलाया हाथरस 7.कर्नाटक: उपचुनाव से पहले डीके शिवकुमार पर सीबीआई का शिकंजा कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। 8.निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सीएम ने बुलाई बैठक उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा विभाग की बैठक बुलाई है 9.राहुल गांधी का पीएम पर हमला कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाथरस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को लेकर भी निशाना साधा। वहीं, कांग्रेस नेता ने कृषि कानूनों को लेकर कहा कि ये खाद्य सुरक्षा के मौजूदा ढांचे को तोड़ने की दिशा में एक कदम है।  10.अफगानी क्रिकेटर नजीब ताराकई हार गए जिंदगी की जंग अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज नजीब ताराकई जिंदगी की जंग हार गए और मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गई। 29 साल के ताराकई को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था  

6 अक्टूबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed