बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
31 December Audio Bulletin: new year 2021entry will remain closed at 8pm on 31 december in Connaught Place
आज की बड़ी खबरें

31 दिसंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

31 December 2020

Play
2:3
31 December Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1 प्रधानमंत्री मोदी: स्वदेशी वैक्सीन को हर घर तक पहुंचाने की तैयारियां जोरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि कोरोना के टीके को लेकर देश में सभी जरूरी तैयारियां चल रही हैं। भारत में निर्मित कोविड का टीका हर घर तक पहुंचे, इसके लिए कोशिशें अंतिम चरण में है। 2 CBSE 10th-12th Date Sheet 2021: शिक्षा मंत्री निशंक आज शाम छह बजे करेंगे घोषणा केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ आज शाम 6 बजे सीबीएसई बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा करेंगे। 3 कृषि कानूनों के खिलाफ केरल विधानसभा में प्रस्ताव पास केरल की पिनराई विजयन सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ गुरुवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। सत्र में मुख्यमंत्री ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। इस प्रस्ताव को कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने अपना पूरा समर्थन दिया। 4 मुकेश अंबानी को पछाड़कर चीन का यह कारोबारी बना एशिया का सबसे अमीर शख्स, चीन में बोतलबंद पानी का कारोबार करने वाले झोंग शानशान एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।बता दें कि एशिया में सबसे ज्यादा नेटवर्थ के मामले में झोंग शानशान ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़ दिया है। 5 बुलंदशहरः 10वीं के छात्र ने सहपाठी को मारी गोली बुलंदशहर के शिकारपुर स्थित सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र ने अपने सहपाठी को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों छात्रों में बेंच पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था 6 बंगाल: सीबीआई ने टीएमसी नेता के परिसर पर मारा छापा पश्चिम बंगाल में बेशक अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं लेकिन राज्य का सियासी तापमान अभी से बढ़ा हुआ है। इसी बीच गुरुवार को सीबीआई ने कोलकाता में तृणमूल युवा कांग्रेस के महासचिव विनय मिश्रा के ठिकानों पर छापे मारे। ये छापेमारी कथित पशु तस्करी घोटाले को लेकर की गई है। 7 बड़ी कामयाबी : खालिस्तानी आतंकी सुख बिकरीवाल को दुबई से भारत लाया गया दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर सुख बिकरीवाल को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब में टारगेट किलिंग करवाने वाले गैंगस्टर बिकरीवाल को इसी महीने दुबई में डिटेन किया गया था. इसके बाद आज सुबह ही बिकरीवाल कोभारत लाया गया है 8 तेलंगाना पुलिस ने एक और चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया तेलंगाना पुलिस ने बुधवार को मोबाइल एप के जरिए तुरंत लोन घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से एक और चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो भारत में चीनी कंपनियों  का प्रमुख बताया जा रहा है। 9 राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू का ऐलान देश में कोरोना वायरस के मामले लगतार बढ़ रहे हैं। ऐसे में  नए साल के जश्न के मद्देनजर दिल्ली में नाइट कर्फ्यू  लगाने का ऐलान किया गया है. 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा 10 दिल्ली: कनॉट प्लेस में आज शाम 8 बजे के बाद नो एंट्री कोरोना काल में नए साल के जश्न के मद्देनजर आज रात 8 बजे के बाद कनॉट प्लेस में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी पास दिखाने पर ही वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा।  

31 दिसंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed