बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
2 November Audio Bulletin: Rahul's War on Agricultural Laws
आज की बड़ी खबरें

2 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

2 November 2020

Play
2:7
2 November Audio Bulletin: मिनटों में सुनें अबतक की हर News का अपडेट     1.कृषि कानूनों पर राहुल का वार, कहा- 'देश के किसानों ने मांगी मंडी, पीएम ने थमा दी भयानक मंदी' कांग्रेस नेता राहुल गांधी कृषि कानूनों को लेकर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 'देश के किसानों ने मांगी मंडी, पीएम ने थमा दी भयानक मंदी। 2.मतदान से पहले चिराग ने दिया नया नारा- नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई बिहार विधानसभा के लिए मंगलवार को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। ऐसे में चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाने साधा है इसके अलावा पार्टी ने एक नया चुनावी नारा दिया है। ये नारा है- ‘नीतीश कुआं तो तेजस्वी खाई, लोजपा-भाजपा सरकार बनाई।’ 3.फ्रांस : अवैध तरीके से रह रहे 183 पाकिस्तानियों का वीजा रद्द फ्रांस ने देश में अवैध रुप से रह रहे 183 पाकिस्तानियों का वीजा रद्द कर दिया है। इन लोगों में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई प्रमुख शुजा पाशा की बहन भी शामिल हैं। तो वहीं  फ्रांस ने 183 लोगों में से 118 लोगों को वापस पाकिस्तान भी भेज दिया है। 4.बाबरी मामले में फैसला देने वाले पूर्व न्यायाधीश की सुरक्षा बढ़ाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार उच्चतम न्यायालय ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत सभी 32 आरोपियों को बरी करने वाले पूर्व न्यायाधीश एस के यादव की सुरक्षा बढ़ाने से सोमवार को इनकार कर दिया। 5.दुनिया के शीर्ष 10 धनकुबेरों की सूची में दो पायदान फिसले मुकेश अंबानी बाजार पूंजकरण के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के शेयरों में सोमवार को गिरावट हुई है जिसके कारण विश्व के शीर्ष 10 अमीरों की सूची में भारत के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश अंबानी दो पायदान लुढ़ककर सातवें स्थान पर आ गए हैं 6.हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर सैफुल्लाह मीर हुआ ढेर मोस्ट वांटेड आतंकी डॉ. सैफुल्लाह मीर उर्फ गाजी हैदर के मारे जाने से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन और पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है। 7.यूपी: हापुड़ में मंदिर जा रही छात्रा पर बाइक सवार ने चाकू से किया हमला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे रोड पर सोमवार सुबह मंदिर जा रही एक युवती को बाइक सवार ने चाकू मार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 8.राजस्थान: गहलोत सरकार ने लगाई पटाखों की बिक्री पर रोक कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पटाखों की बिक्री एवं आतिशबाजी पर रोक लगाने का फैसला किया है। 9.सुप्रीम कोर्ट से कमलनाथ को मिली राहत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें कमलनाथ को स्टार कैंपेनर की सूची से बाहर निकाल दिया गया था 10.फ्रांस में आतंकी हमले पर विवादित बयान देने वाले शायर मुनव्वर राना के खिलाफ एफआईआर दर्ज फ्रांस में आतंकी हमले पर विवादित बयान देने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राना के खिलाफ लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।  

2 नवंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed