बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
16 September Audio Bulletin: Listen to the updates of every news till now in minutes
आज की बड़ी खबरें

16 सितंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

16 September 2020

Play
2:7
1.अर्थव्यवस्था के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा RBI: शक्तिकांत दास भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार पूरी रफ्तार में नहीं पहुंचा है, यह धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। 2.राज्यसभा में आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान बिल पास राज्यसभा की कार्यवाही 17 सितंबर सुबह 9 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।  राज्यसभा में बुधवार को आयुर्वेद शिक्षण और अनुसंधान संस्थान बिल, 2020 पास हुआ। 3.दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता कोरोना पॉजिटिव दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है..इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर दी। 4.राजनाथ सिंह के बयान से चीन की बौखलाहट बढ़ी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 15 सितंबर को सीमा विवाद के मुद्दे पर लोकसभा में बयान दिया...इस पर चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि भारत के रक्षा मंत्री का बयान उकसाने वाला है और इससे सीमा पर सर्दियों के मौसम में तनाव बहुत बढ़ सकता है।  5.योशिहिडे सुगा बने जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं.. पिछले आठ सालों में वह इस पद काबिज होने वाले पहले नेता हैं। 6.कोरोना: 50 लाख के पार हुए मामले भारत में मंगलवार को कोरोना महामारी के मामले 50 लाख के पार हो गई  हर दिन देश में कोविड-19 के 80,000-90,000 मामले सामने आ रहे हैं..अगर यही ट्रेंड बना रहा तो 14 नवंबर यानि कि दिवाली के दिन ये मामले दोगुने हो सकते हैं।  7.उत्तराखंड: केदारनाथ में शुरू होगा आपदा में मारे गए लोगों के कंकालों का सर्च अभियान केदारनाथ आपदा में लापता और मारे गए लोगों के कंकालों की खोजबीन के लिए पुलिस की ओर से दोबारा सघन खोजबीन अभियान चलाया जाएगा 8.राजस्थान: चंबल नदी में ज्यादा वजन होने से 30 लोगों से भरी नाव पलटी राजस्थान के बूंदी में चंबल नदी को पार करते समय एक नाव पलट गई है। इसमें 30 लोग सवार थे बताया जा रहा है कि छह लोगों की  मौत हो गई तो वहीं 24 लोगों को नदी से बाहर सुरक्षित निकाल दिया गया है 9.इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 सितंबर को  तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 सितंबर को  तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जबकि दूसरा इंग्लैंड ने अपने नाम किया था। 10. जम्मू-कश्मीर: सीमा पर 18 साल बाद हुई खेती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे किसानों की जमीन पर मंगलवार को अठारह साल बाद ट्रैक्टर चला। कड़ी सुरक्षा के बीच बीएसएफ ने बख्तरबंद ट्रैक्टर से खेतों की जुताई शुरू की।  

16 सितंबर ऑडियो बुलेटिन: मिनटों में सुनें अबतक की हर खबर का अपडेट

1.0x
  • 1.5x
  • 1.25x
  • 1.0x
10
10
X

सभी 1363 एपिसोड

क्या है यूनिफार्म सिविल कोड, क्यों उठ रहे यूसीसी पर सवाल, यहां समझिए

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: इस्राइल-हमाल जंग के बीच गाजा पट्टी में अस्पताल पर हवाई हमला

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को 'अमर उजाला संवाद' कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने 'भारत का स्वर्णिम भविष्य' विषय पर अपनी बात रखी। करीब 45 मिनट तक रक्षामंत्री ने आजादी से लेकर अब तक के देश की यात्रा के बारे में बताया। एक बेहद ही रोचक कहानी बताई। जिसके किरदार का नाम 'रामभरोसे' था। 

सहवाग को गाने का बहुत शौक है। वह किशोर कुमार के फैन हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह खुद के ऊपर से दबाव कम करने के लिए गाने गाते थे। सहवाग ने इससे जुड़ा एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व ओपनर यासिर हमीद की फरमाइश पूरी की थी। सहवाग ने कहा, ''एक बार पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु में मैं गाने गुनगुना रहा था। उसी समय शॉर्ट लेग पर खड़े यासिर हमीद ने सुन लिया। उन्होंने कहा कि भाईजान तेरे जैसा यार कहां...सुना दो। 

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: अभी कब तक सताएगी ये जी जलाने वाली वाली गर्मी

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: गुजरात वालों सावधान, आ रहा है 'बिपरजॉय'

मणिपुर में तीन मई से हिंसा जारी है। अब तक 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 2,000 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूरे सूबे में पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। म्यांमार से सटे इस राज्य में हिंसा को खत्म करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह खुद मैदान में उतर चुके हैं। चार दिनों तक वह सूबे में रहकर पूरे विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे।

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन:  लोग हंसने में इतनी कंजूसी क्यों करते है? चलिए जानते है

मॉर्निंग वॉक बुलेटिन: ट्रेन से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं आप? 

ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है। हादसे को लेकर पीएम मोदी ने बैठक भी बुलाई है।

एप में पढ़ें

Followed